UP Vidhan Parishad : विधान परिषद सभापति ने 16 समितियां की घोषित, बनाए गए सदस्य

विधान परिषद सभापति ने 16 समितियां की घोषित, बनाए गए सदस्य
UPT | विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह।

Jul 26, 2024 17:55

यूपी विधान परिषद की विशेषाधिकार समिति में कुंवर मानवेंद्र सिंह सभापति होंगे। याचिका समिति में कुंवर मानवेंद्र सिंह कार्यकारी सभापति होंगे।

Jul 26, 2024 17:55

Lucknow News : यूपी विधान परिषद सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह ने शुक्रवार को 16 समितियों की घोषणा कर दी। इनमें सदन के सदस्यों को शामिल किया गया है, वहीं कार्यकारी सभापति नियुक्त किए गए हैं। 

नियम पुनरीक्षण समिति
नियम पुनरीक्षण समिति में मानवेंद्र सिंह सभापति और धर्मेंद्र कुमार भारद्वाज कार्यकारी सभापति होंगे, जबकि श्रीचंद शर्मा, सुभाष यदुवंश, आशीष कुमार यादव, अन्नपूर्णा सिंह उर्फ पूनम सिंह, विच्छे लाल राम, योगेश चौधरी, पद्मासन चौधरी, किरण पाल कश्यप और शाह आलम सदस्य बनाए गए हैं। 

विशेषाधिकार समिति 
विशेषाधिकार समिति में कुंवर मानवेंद्र सिंह सभापति होंगे, जबकि डॉ. महेंद्र कुमार सिंह, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, रमा निरंजन, वागीश पाठक, डॉ. सुधीर गुप्ता, राम तीरथ सिंघल, ओम प्रकाश सिंह, सकेत मिश्रा, विक्रांत सिंह उर्फ रिशु और मुकुल यादव सदस्य बनाए गए हैं। 

याचिका समिति
याचिका समिति में कुंवर मानवेंद्र सिंह कार्यकारी सभापति होंगे। सत्यपाल सिंह को कार्यकारी सभापति बनाया गया है। विजय बहादुर पाठक, अश्वनी त्यागी, डॉ. सुधीर गुप्ता, बहोरन लाल मौर्य, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह सेंगर, वंदना शर्मा, शाहनवाज खान और रजनीकांत माहेश्वरी सदस्य बनाए गए हैं। 

आश्वासन समिति 
आश्वासन समिति में बलराम यादव को सभापति नियुक्त किया गया है। इसमें अरुण पाठक, कुंवर महाराज सिंह, सलिल विश्नोई, शैलेंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष सिन्हा, हंसराज विश्वकर्मा, डॉ. आकाश अग्रवाल, अक्षय प्रताप सिंह, मोहम्मद जास्मीन अंसारी और अन्नपूर्णा सिंह उर्फ पूनम सिंह को सदस्य बनाया गया है। 

वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति
वित्तीय एवं प्रशासकीय विलम्ब समिति में पवन कुमार सिंह को सभापति और सलिल विश्नोई, हरिओम पांडेय, उमेश द्विवेदी, कुंवर महाराज सिंह, ऋषिपाल सिंह, अरुण पाठक, विजय शिवहरे, डॉ. केपी श्रीवास्तव, विक्रांत सिंह उर्फ रिशु  और शाह आलम सदस्य बनाए गए हैं। 

प्रश्न एवं संदर्भ समिति
प्रश्न एवं संदर्भ समिति में राजबहादुर सिंह चंदेल को सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि देवेंद्र प्रताप सिंह, अश्वनी त्यागी, डॉ. हरिसिंह ढिल्लो, उमेश द्विवेदी, लालजी प्रसाद निर्मल, वीरेंद्र सिंह, अशोक अग्रवाल, संतोष सिंह, योगेश चौधरी और शाह आलम को सदस्य बनाया गया है। 

संसदीय अध्ययन समिति 
संसदीय अध्ययन समिति में सुरेंद्र चौधरी सभापति नियुक्त किए गए हैं। इसमें हंसराज विश्वकर्मा, श्रीचंद शर्मा, रामसूरत राजभर, अनूप कुमार गुप्ता, तारिक मंसूर, धर्मेंद्र सिंह, डॉ. बाबूलाल तिवारी, सुभाष यदुवंश, मुकेश शर्मा और किरण पाल कश्यप सदस्य बनाए गए हैं। 

संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति
संसदीय एवं सामाजिक सद्भाव समिति में ध्रुव कुमार त्रिपाठी को सभापति बनाया गया है, जबकि विशाल सिंह चंचल, उमेश द्विवेदी, गोविंद नारायण शुक्ला, वीरेंद्र सिंह, वागीश पाठक, प्रांशु द्विवेदी, मोहित बेनीवाल, साकेत मिश्रा, मोहम्मद जासमीर अंसारी और विच्छे लाल वर्मा को सदस्य बन गया। 

आवासीय परिवाद संबंधी जांच समिति 
इसके साथ ही विधानमंडल सदस्यों के आवासीय परिवाद संबंधी जांच समिति में रामचंद्र प्रधान को सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि विजय बहादुर पाठक, अनूप कुमार गुप्ता, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुधीर गुप्ता, अशोक अग्रवाल, तारिक मंसूर, धर्मेंद्र सिंह, संतोष सिंह, बहोरन लाल मौर्य और मुकुल यादव सदस्य बनाए गए हैं। 

अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और जांच से संबंधित समिति
वहीं विकास प्राधिकरणों, आवास विकास परिषद, जिला पंचायतों एवं नगर निगमों में व्याप्त अनियमितताओं पर अंकुश लगाने और जांच करने से संबंधित समिति में बृजेश कुमार प्रिंसू को सभापति और गोविंद नारायण शुक्ल, डॉ. हरि सिंह ढिल्लो, सीपी चंद, रवि शंकर सिंह पप्पू भैया, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, श्याम नारायण सिंह, राम तीर्थ सिंघल, लालजी प्रसाद निर्मल, आशुतोष सिन्हा और डॉ. आकाश अग्रवाल सदस्य बनाए गए हैं। 

प्रदेश विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति
प्रदेश विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति में दिनेश कुमार गोयल को सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि अश्वनी त्यागी, सलिल विश्नोई, शैलेंद्र प्रताप सिंह, विजय शिवहरे, सीपी चंद, रवि शंकर सिंह पप्पू भैया, हरिओम पांडेय, डॉ. रतनपाल सिंह, जितेंद्र सिंह सेंगर और आशुतोष सिंह को सदस्य बनाया गया है। 

विनियमन समीक्षा समिति
विनियमन समीक्षा समिति में डॉ. प्रज्ञा त्रिपाठी को सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि अशोक कटारिया, डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त, देवेंद्र प्रताप सिंह, विशाल सिंह चंचल, डॉ. रतनपाल सिंह, विजय शिवहरे, मानवेंद्र सिंह, गोविंद नारायण शुक्ला, शैलेंद्र प्रताप सिंह और किरण पाल कश्यप सदस्य बनाए गए हैं। 

विधायी समाधिकार समिति
इसी तरह विधायी समाधिकार समिति में डॉ. मान सिंह यादव को सभापति नियुक्त किया गया है, जबकि रमा निरंजन, अशोक कटारिया, मुकेश शर्मा, अविनाश सिंह चौहान, ऋषिपाल सिंह, आशीष कुमार यादव, ओम प्रकाश सिंह, नरेंद्र सिंह भाटी, अक्षय प्रताप सिंह और शाहनवाज खान सदस्य बनाए गए हैं। 

दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति
दैवीय आपदा प्रबंधन जांच समिति में कुंवर मानवेंद्र सिंह सभापति और इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह को नियम 80 (2) के तहत कार्यकारी सभापति नियुक्त किया गया है। इसके अलावा अरुण पाठक, अंगद कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, डॉ. के पी श्रीवास्तव, नरेंद्र सिंह भाटी, रजनीकांत माहेश्वरी, रामसूरत राजभर, पदमसेन चौधरी और मोहम्मद जासमीर अंसारी को सदस्य बनाया गया है। 

शिक्षा का व्यवसयीकरण संबंधी जांच समिति 
शिक्षा का व्यवसयीकरण संबंधी जांच समिति में कुंवर मानवेंद्र सिंह सभापति और डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह गुरुजी को कार्यकारी सभापति नियुक्त किया गया है। इसके अलावा इसमें विजय बहादुर पाठक, नरेंद्र सिंह भाटी, अंगद कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह उर्फ मंजू सिंह, रामतीर्थ सिंघल, विशाल सिंह चंचल, अविनाश सिंह चौहान, डॉ. आकाश अग्रवाल और मुकुल यादव सदस्य बनाए गए हैं। 

स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम के लिए गठित समिति 
खाद्य पदार्थों में मिलावट और नकली दवाओं के प्रचलन से जनजीवन की स्वास्थ्य समस्याओं पर रोकथाम के लिए गठित समिति में रामगोपाल और गोपाल अंजान को सभापति नियुक्त किया गया है। वहीं देवेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कटारिया, बाबूलाल तिवारी, मानवेंद्र सिंह, श्याम नारायण सिंह, वंदना वर्मा, प्रांशु दत्त द्विवेदी, मोहित बेनीवाल, अक्षय प्रताप सिंह और शाहनवाज खान को सदस्य बनाया गया है। 

Also Read

साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

16 Sep 2024 11:00 PM

रायबरेली Raebareli News : साइकिल की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए का हुआ नुकसान

सोमवार देर शाम रायबरेली के शहर कोतवाली क्षेत्र के गुरु तेग बहादुर मार्केट (सुपर मार्केट) में एक साइकिल की दुकान में अज्ञात कारण से भयंकर... और पढ़ें