UP State Bridge Corporation : गेट मेरिट के आधार पर एई की सीधी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन

गेट मेरिट के आधार पर एई की सीधी भर्ती, इंटरव्यू से होगा चयन
UPT | उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम।

Aug 18, 2024 13:03

उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम में अब ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) मेरिट के आधार पर सहायक अभियंता (एई) की सीधी भर्ती की जाएगी।

Aug 18, 2024 13:03

Lucknow News : उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम (UP State Bridge Corporation) में अब ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (गेट) मेरिट के आधार पर सहायक अभियंता (एई) की सीधी भर्ती की जाएगी। उम्मीदवारों को सीधे उनके गेट स्कोर के आधार पर चुना जाएगा, जिससे लिखित परीक्षा या अन्य प्रारंभिक परीक्षाओं की आवश्यकता नहीं होगी। अधिक से अधिक साक्षात्कार मात्र लिया जाएगा। यह फैसला सेतु निगम की बोर्ड बैठक में किया गया है।

एई सिविल के 101 और यांत्रिक के 29 पद रिक्त
राज्य सेतु निगम में सहायक अभियंता (सिविल) के 101 पद रिक्त पड़े हैं। वहीं, सहायक अभियंता (यांत्रिक) के 29 पद रिक्त हैं। गेट मेरिट के आधार पर सीधी भर्ती का फैसला हो जाने से अब इन रिक्त पदों पर जल्द से जल्द भर्ती की जा सकेगी।

सेतु निगम कार्मिकों के महंगाई भत्ते में होगी आठ फीसदी वृद्धि
सेतु निगम के नियमित कार्मिकों को महंगाई भत्ते आठ फीसदी का इजाफा का फैसला किया गया है। इसका लाभ करीब 700 कार्मिकों को मिलेगा। बढ़े महंगाई भत्ते में से चार फीसदी वृद्धि का लाभ जुलाई 2023 से तथा चार फीसदी वृद्धि का लाभ जनवरी 2024 से कार्मिकों को मिलेगा। बढ़े महंगाई भत्ते का नकद भुगतान कबसे और एरियर का भुगतान किस तरह होगा, इसका इसका का निर्णय जल्द लिया जाएगा।

Also Read

साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

18 Sep 2024 01:23 AM

रायबरेली Raebareli News : साधु के भेष में मठ में पहुंचा गैर समुदाय का युवक, आई़डी देख उड़े सबके होश

रायबरेली के डलमऊ में स्थित मठ में उस समय बवाल मच गया, जब साधु संतों से दीक्षा लेने के लिए जम्मू कश्मीर का रहने वाला दूसरे समुदाय... और पढ़ें