UPSSSC Instructor Mains Result : उत्तर प्रदेश इंस्ट्रक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट

उत्तर प्रदेश इंस्ट्रक्टर भर्ती मुख्य परीक्षा के नतीजे जारी, ऐसे देखें रिजल्ट
UPT | UPSSSC Instructor Mains Result

Jul 30, 2024 00:50

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2022 की अनुदेशक मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणामों की जांच...

Jul 30, 2024 00:50

Lucknow News : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2022 की अनुदेशक मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार अब अपने परिणामों की जांच और डाउनलोड के लिए UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जा सकते हैं। मुख्य परीक्षा 25 फरवरी 2023 को आयोजित की गई थी और इसके लिए कुल 2504 रिक्तियों की पूर्ति के लिए भर्ती अभियान चलाया जा रहा है। अब परिणामों के प्रकाशन के साथ ही शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार दौर के लिए बुलाया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती
  • अनारक्षित वर्ग के लिए 992 पद
  • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए 207 पद
  • अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए 658 पद
  • अनुसूचित जाति के लिए 506 पद
  • अनुसूचित जनजाति के लिए 43 पद
जानिए क्या होगा वेतन
इन पदों पर चयनित होने वाले उम्मीदवारों को 35400 रुपये से 112400 रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट
उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- upsssc.gov.in. पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर इंस्ट्रक्टर मेन्स 2022 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें फिर अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। अब परिणाम डाउनलोड करें।

Also Read

सीएम योगी बोले-कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस माह करें जारी

4 Oct 2024 11:19 PM

लखनऊ यूपी के पुलिस कर्मियों को मिलेगा ई-पेंशन का लाभ : सीएम योगी बोले-कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट इस माह करें जारी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को पुलिस विभाग के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) स्तर के सभी अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान उन्होंने पुलिस प्रशासन में सुधार और आधुनिकीकरण के लिए कई अहम निर्देश दिए। और पढ़ें