इतिहास चुराए नहीं-हमने इतिहास बनाये हैं : राजेश्वर सिंह ने किया शस्त्र पूजन, बोले- क्षत्रियों ने की धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा

राजेश्वर सिंह ने किया शस्त्र पूजन, बोले- क्षत्रियों ने की धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा
UPT | MLA Rajeshwar Singh

Oct 12, 2024 18:49

विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि हमें अपनी धरोहर, अपने समाज को इकट्ठा और संरक्षित रखना है। क्षत्रियों ने हमेशा धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा की है। हमारे पूर्वजों ने अपने लहू से धरती को सींचा है। विजयदशमी का दिन इसकी रक्षा के संकल्प लेने का दिन है। यह हमें याद दिलाता है कि मातृभूमि, धर्म और संस्कृति की रक्षा के प्रति हमारे कर्तव्य क्या हैं।

Oct 12, 2024 18:49

Lucknow News : विजयदशमी के मौके पर शस्त्र पूजन के जरिए लोगों ने अपनी परंपरा का निर्वहन किया।  सरोजनीनगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह इस मौके पर महाराणा प्रताप क्षत्रिय महासभा के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और राष्ट्र की रक्षा के लिए क्षत्रिय समाज ने हमेशा बलिदान दिया है। क्षत्रिय समाज ने अपने लहू से देश की मिट्टी को सींचा है। शस्त्र पूजन कार्यक्रम हमें मातृभूमि के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है। भविष्य में भी राष्ट्रीय रक्षा के लिए क्षत्रिय अपना सर्वस्व न्योछावर करने के लिए तैयार रहेंगे।

शस्त्र पूजन की धार्मिक मान्यता
विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा, 'इतिहास चुराए नहीं, हमने इतिहास बनाये हैं, लाखो शीश कटे रण में, तब क्षत्रिय कहलाये हैं। साहस जिसकी पहचान है, द्वार पर मौत खड़ी हो फिर भी चेहरे पर मुस्कान है।' क्षत्रिय समाज ऐसा होता है। उन्होंने कहा कि क्षत्रियों का वीरता से भरा इतिहास है। यह हमेशा आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम ने नौ दिन की आराधना के बाद शस्त्र पूजन किया था। इसके बाद उन्होंने रावण का वध किया। इसी तरह महिषासुर का वध करने के बाद देवताओं ने मां दुर्गा के साथ शस्त्र पूजन किया था। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए शस्त्र पूजन करके युद्ध में जाने के लिए कहा था। 



धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा में क्षत्रियों का अहम योगदान 
उन्होंने कहा कि हमें अपनी धरोहर, अपने समाज को इकट्ठा और संरक्षित रखना है। क्षत्रियों ने हमेशा धर्म, राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा की है। हमारे पूर्वजों ने अपने लहू से धरती को सींचा है। विजयदशमी का दिन इसकी रक्षा के संकल्प लेने का दिन है। यह हमें याद दिलाता है कि मातृभूमि, धर्म और संस्कृति की रक्षा के प्रति हमारे कर्तव्य क्या हैं। राजेश्वर सिंह ने आयोजन में शामिल सभी लोगों से राष्ट्र, संस्कृति और धर्म की रक्षा का संकल्प लेने का अनुरोध किया। 

व्यर्थ नहीं जाने दें पूर्वजों का बलिदान
उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने इस देश के लिए जो अपना लहू बनाया है, उसको कभी व्यर्थ नहीं जाने देना है। उन्होंने क्षत्रियों के बलिदान को याद करते हुए कवि श्याम नारायण की पंक्तियों का जिक्र किया और कहा, मुझे न जाना गंगासागर, मुझे न रामेश्वर काशी, तीर्थराज चित्तौड़ देखने को मेरी आंखे प्यासी। विधायक ने कहा कि ये बताता है कि हम लोगों का इतिहास कितना गौरवशाली है। हम सभी के कंधों पर अहम जिम्मेदारी है। युवाओं को ये हमेशा प्रेरित करता रहेगा। आने वाले समय में राष्ट्र की रक्षा के लिए हमको तैयार रहना है। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भारतीय क्षत्रिय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल गहलोत, पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व मंत्री एवं विधान परिषद सदस्य महेंद्र सिंह, एसकेडी सिंह, संगठन के राष्ट्रीय संयोजक छेदी सिंह जी एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह, पूर्व डीआईजी जितेंद्र कुमार शाही, मनकामनेश्वर मंदिर महंत देव्या गिरी, मुख्य सेवादार लेटे हुए हनुमान मंदिर डॉ. विवेक तांगड़ी, माताजी नयनतारा और चेयरपर्सन पीसीडीएफ शिखा तोमर आदि शामिल हुए। 


 

Also Read

यूपी के शटलर शिवम ने जीत से की शुरुआत, तीसरे दौर में किया प्रवेश

12 Oct 2024 09:01 PM

लखनऊ ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट : यूपी के शटलर शिवम ने जीत से की शुरुआत, तीसरे दौर में किया प्रवेश

राजधानी में शनिवार को योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट का आगाज हुआ। पहले दिन क्वालिफाइंग दौर के मैच खेले गए। जिसमें उत्तर प्रदेश के शटलर शिवम मिश्रा ने शानदार प्रदर्शन के साथ तीसरे दौर में प्रवेश किया। और पढ़ें