advertisements
advertisements

बदलता उत्तर प्रदेश : साल के पहले महीने योगी सरकार को 60% ज्यादा आमदनी हुई, पढ़िए इससे आपको क्या फायदा होगा

साल के पहले महीने योगी सरकार को 60% ज्यादा आमदनी हुई, पढ़िए इससे आपको क्या फायदा होगा
UPT | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Feb 01, 2024 19:16

वर्ष 2024 के प्रथम माह यानी जनवरी 2024 की राजस्व प्राप्तियों के डेटा जारी किए गए हैं। जिनके अनुसार प्रदेश सरकार को इस दौरान कुल 5,005.06 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह गत वर्ष के माह जनवरी...

Feb 01, 2024 19:16

Short Highlights
  • सीएम योगी के प्रयासों का दिख रहा असर, जनवरी 2024 में प्रदेश सरकार को हुई 5,005.06 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति
  • जनवरी 2023 की तुलना में जनवरी 2024 तक 15.60 प्रतिशत अधिक कुल यानि 36,122.36 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुईं हैं
Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार से बड़ी खबर है। यूपी को विकसित प्रदेश बनाने का अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) छेड़े हुए हैं। दूसरी तरफ राज्य सरकार खर्चे कम और आमदनी ज्यादा करने के उपायों पर काम कर रही है। इस दिशा में योगी सरकार को अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। गुरुवार को सरकार की ओर से बताया गया है कि जनवरी माह में प्रदेश सरकार को राजस्व प्राप्तियों के मामले में बड़ी कामयाबी मिली है। आंकड़ों पर नजर डालें तो सीएम योगी के प्रयास रंग लाते नजर आ रहे हैं। पिछले वर्ष जनवरी माह की तुलना में इस वर्ष यानी जनवरी 2024 में प्रदेश को करीब 60 प्रतिशत अधिक राजस्व की प्राप्ति हुई है।

सरकार को कितनी आमदनी हुई
वर्ष 2024 के प्रथम माह यानी जनवरी 2024 की राजस्व प्राप्तियों के डेटा जारी किए गए हैं। जिनके अनुसार प्रदेश सरकार को इस दौरान कुल 5,005.06 करोड़ रुपये के राजस्व की प्राप्ति हुई है। यह गत वर्ष के माह जनवरी 2023 के सापेक्ष 59.17 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष 2023-24 में जनवरी 2024 तक कुल 36,122.36 करोड़ रुपये की प्राप्तियां हुई हैं। आलोच्य अवधि की गत वर्ष जनवरी 2023 की प्राप्तियों 31,246.62 करोड़ के सापेक्ष 15.60 प्रतिशत की वृद्धि की ओर इशारा कर रही हैं। यह आंकड़े बता रहे हैं कि उत्तर प्रदेश न सिर्फ निरंतर विकास की ओर अग्रसर है, बल्कि तेजी से अपने लक्ष्य की ओर भी बढ़ रहा है।

आम आदमी को क्या फायदा
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डॉ.दिनेश सिंह कहते हैं, "राज्य सरकार को मिलने वाला राजस्व आम आदमी की भलाई पर खर्च होता है। सरकारी योजनाओं पर यह पैसा खर्च होता है। सरकार का राजस्व बढ़ता है तो कल्याणकारी योजनाओं को आसानी से बजट मिलता है। सरकारी घाटा गिरता है।" वह आगे कहते हैं कि आर्थिक मोर्चे पर योगी आदित्यनाथ सरकार ने संजीदगी से काम किया है।

Also Read

एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

19 May 2024 11:37 PM

लखनऊ लोकसभा चुनाव : एटा में 8 बार वोट डालने का वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल, आरोपी गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने की ये कार्रवाई

इस मामले में एटा जिले के नायागांव पुलिस स्टेशन में राजन सिंह पुत्र अनिल सिंह निवासी खिरिया परमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वीडियो अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 343 खिरिया पमारान गांव का बताया जा रहा है। और पढ़ें