Meerut loksabha chunav : मेरठ में पहले दिन 19 नामांकन पत्र बिके, बसपा और सपा प्रत्याशियों के नाम से खरीदे गए

मेरठ में पहले दिन 19 नामांकन पत्र बिके, बसपा और सपा प्रत्याशियों के नाम से खरीदे गए
UPT | मेरठ हापुड लोकसभा संसदीय सीट पर नामांकन की प्रक्रिया के दौरान सजाया गया कलेक्ट्रेट।

Mar 28, 2024 18:22

जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराके जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। जिला मुख्यालय के गेट तक प्रत्याशी सिर्फ एक वाहन से आएंगे...

Mar 28, 2024 18:22

Short Highlights
  • मेरठ हापुड़ लोकसभा संसदीय सीट से 19 लोगों ने खरीदे नामांकन
  • बसपा से घोषित प्रत्याशी देवव्रत त्यागी के नाम से पर्चा खरीदा गया
  • कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण करने के लिए डीएम ने न्यायालय को आरओ कक्ष बनाया 
Meerut News : मेरठ हापुड लोकसभा संसदीय सीट पर नामांकन की प्रक्रिया आज 28 मार्च से शुरु हो गई है। नामांकन प्रक्रिया 4 अप्रैल तक चलेगी। नामांकन के पहले दिन 19 लोगों ने नामांकन प्रपत्र खरीदें हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिला मुख्यालय को छावनी में तब्दील कर दिया है। जिला प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराके जिला मुख्यालय की ओर जाने वाले सभी रास्तों को सील कर दिया। जिला मुख्यालय के गेट तक प्रत्याशी सिर्फ एक वाहन से आएंगे। बाकी वाहनों को दो सौ मीटर दूर रोका जाएगा। 

वकीलों से लेकर फरियादियों तक को परेशानी 
कलक्ट्रेट और विकास भवन में आने वाले फरियादियों को गेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रोक लिया। उनको भीतर नहीं जाने दिया गया। इतना ही नहीं मीडिया कर्मियों की गाड़ियों को भी काफी नोकझोंक के बाद अनुमति दी गई। विकास भवन में आने वाले फरियादियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसी भी फरियादी को मुख्य गेट से परिसर के अंदर नहीं जाने दिया। पूरे नामांकन प्रक्रिया को सुचारू करने के लिए करीब डेढ़ सौ पुलिस कर्मी लगाए गए हैं। इसके अलावा कलक्ट्रेट के अन्य द्वारों पर पीएसी को लगाया है। 

नामांकन प्रक्रिया की ड्यूटी में पुलिस अमला, सड़कों पर जाम
कलक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया में पुलिस अमला लगा हुआ है। जिसके चलते शहर के चौराहों और मुख्य सड़कों से पुलिस कर्मी गायब रहे। इसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा रहा। लोग जाम में कई घंटे फंसे रहे। कलक्ट्रेट और आसपास वाहनों की पार्किंग खत्म करने के कारण लोगों को वाहन पार्क करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। 

प्रत्याशी मुख्यालय से दो सौ मीटर पहले तक आ सकेंगे
नामांकन दाखिल करने के लिए आने वाले सभी प्रत्याशी मुख्यालय से दो सौ मीटर पहले तक अपने समर्थकों के साथ आ सकेंगे। जिला मुख्यालय के गेट से सघन जांच पड़ताल करने के बाद प्रत्याशी के साथ उसके दो प्रस्तावकों को प्रवेश दिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि नामांकन कक्ष के साथ जिला मुख्यालय परिसर में सीसीटीवी कैमरों के साथ वीडियो कैमरे लगाए हैं। जिससे किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के साथ भीड़ को नियंत्रित करने के लिए फोर्स लगाया गया है। नामांकन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट को फूल और गुब्बारों के साथ तिरंगे से सजाया गया है। 

Also Read

इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

6 Oct 2024 10:02 AM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में मिली कपल की लाश : इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस

ग्रेटर नोएडा में दादरी थाना क्षेत्र के जंगल में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में इस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही पहलुओं पर गौर किया जा रहा है। और पढ़ें