Lok Sabha Chunav : पश्चिम यूपी की कई सीटों पर पहले राउंड में भाजपा पिछड़ी, गठबंधन आगे

पश्चिम यूपी की कई सीटों पर पहले राउंड में भाजपा पिछड़ी, गठबंधन आगे
UPT | मतगणना स्थल का निरीक्षण करते अधिकारीगण।

Jun 04, 2024 15:57

मतगणना के प्राप्त ताजा रूझानों के मुताबिक पश्चिम यूपी की कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की हालत खराब है। पहले राउंड में गठबंधन आगे चल रहा है। जबकि भाजपा प्रत्याशी पीछे हैं।

Jun 04, 2024 15:57

Short Highlights
  • नगीना, बागपत और मुजफ्फरनगर में गठबंधन प्रत्याशी आगे
  • मेरठ में भाजपा के श्रीराम गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा से पिछड़े 
  • पश्चिम यूपी में भाजपा प्रत्याशियों की हालत कांउटिंग के पहले दौर में खराब
Lok Sabha Election Counting : आज लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना हो रही है। पश्चिम यूपी के सभी जिलों में मतगणना ठीक समय सुबह आठ बजे शुरू हो गई। मतगणना के प्राप्त ताजा रूझानों के मुताबिक पश्चिम यूपी की कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों की हालत खराब है। पहले राउंड में गठबंधन आगे चल रहा है। जबकि भाजपा प्रत्याशी पीछे हैं। बागपत और मेरठ में भी भाजपा प्रत्याशी गठबंधन प्रत्याशियों से पीछे चल रहे हैं। 

भाजपा के राघव लखनपाल 17213 और बसपा के माजिद अली 7781 पीछे
सहारनपुर में छठे राउंड में कांग्रेस के इमरान मसूद 39264, आगे चल रहे हैं। भाजपा के राघव लखनपाल 17213 और बसपा के माजिद अली 7781 पीछे हैं। इमरान मसूद 22051 वोट से आगे चल रहे हैं।  कैराना लोकसभा का अभी तक के अपडेट के मुताबिक सपा की इकरा हसन 3822 वोटों से आगे हैं। भाजपा के प्रदीप 26945 और बसपा के श्रीपाल राणा को 2779 मत मिले हैं। मेरठ लोकसभा सीट प्रथम राउंड में भाजपा के श्रीराम सुनीता वर्मा से करीब 2000 वोटों से पीछे चल रहे हैं। बसपा प्रत्याशी देवव्रत त्यागी तीसरे नंबर पर हैं। गाजियाबाद में भाजपा प्रत्याशी अतुल गर्ग आगे चल रहे हैं। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा पीछे हैं। यहां भी बसपा प्रत्याशी तीसरे नंबर पर हैं। 

बिजनौर लोकसभा सीट पर ताजा अपडेट के अनुसार  चन्दन चौहान रालोद 15290 मत मिले हैं। यहां से रालोद के चंदन चौहान 3039 वोटो से आगे हैं। नगीना लोकसभा सीट पर ओमकुमार भाजपा 24938, आसपा के चंद्रशेखर 39506, सपा के मनोज कुमार 5550, बसपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह को 999 मत मिले हैं। यहां से चंद्रशेखर 14,568 वोटो से आगे चल रहे हैं। 

Also Read

अतुल गर्ग को बताया था भू माफिया, सांसद ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप

6 Oct 2024 05:08 PM

गाजियाबाद कांग्रेस नेता डॉली शर्मा के खिलाफ केस दर्ज : अतुल गर्ग को बताया था भू माफिया, सांसद ने लगाया छवि धूमिल करने का आरोप

गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस की महिला नेता और 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रत्याशी रही डॉली शर्मा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। और पढ़ें