बदलता उत्तर प्रदेश : गंगा एक्सप्रेस वे पर बनाया जाएगा आठ लेन का टोल प्लाजा

गंगा एक्सप्रेस वे पर बनाया जाएगा आठ लेन का टोल प्लाजा
UPT | गंगा एक्सप्रेस पर बन रहे टोल प्लाजा का प्रस्तावित फोटो।

Jun 01, 2024 00:02

गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ से पहले पूरा करने पर है। इसके लिए तेजी से  यूपीडा द्वारा मुख्य सड़क के साथ ही स्थायी निर्माण कार्य को...

Jun 01, 2024 00:02

Short Highlights
  • खड़खड़ी गांव के जंगल में बनाया जाना था पहले 16 लेन का टोल
  • टोल पर गढ़ की ओर से आने वाले वाहनों से लिया जाएगा शुल्क
  • 2025 के महाकुंभ से पहले पूरा हो जाएगा गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण 
Meerut News : पश्चिम उत्तर प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य जोरों पर है। मेरठ के बिजौली गांव से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेस वे का कार्य लगभग पूरा होने को है। गंगा एक्सप्रेस वे पर पहले जिले में गांव खड़खड़ी में 16 लेन का टोल प्लाजा बनाया जा रहा था। लेकिन बाद में इसमें संशोधन करते हुए इसको 8 लेन का बनाए जाने का प्रस्ताव पास हुआ है।

सर्विस लेन पर बनाए जाने वाले बूथों पर शुल्क वसूला जाएगा
टोल पर गढ़ की ओर से आने वाले वाहनों से टोल शुल्क वसूला जाएगा। जबकि जाने वाले वाहनों से सर्विस लेन पर बनाए जाने वाले बूथों पर शुल्क वसूला जाएगा। प्रदेश सरकार का पूरा जोर गंगा एक्सप्रेस वे का निर्माण कार्य 2025 में आयोजित होने वाले महाकुंभ से पहले पूरा करने पर है। इसके लिए तेजी से  यूपीडा द्वारा मुख्य सड़क के साथ ही स्थायी निर्माण कार्य को पूरा किया जा रहा है। खड़खड़ी में बनाए जा रहे टोल प्लाजा के लिए पांच हेक्टेयर से अधिक भूमि का अधिग्रहण किया गया है। टोल प्लाजा में हुए बदलाव के बाद अब मुख्य भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जा चुका है। 

सर्विस लेन के बूथ पर देना होगा शुल्क 
प्लान में हुए बदलाव के अनुसार मेमरठ से गढ़ की ओर जाने वाले वाहनों से टोल पर शुल्क वसूली नहीं होगी। जबकि सर्विस रोड पर बनाए गए बूथों पर वाहन एक्सप्रेस वे से उतरने के दौरान शुल्क लिया जाएगा। इसके अलावा गढ़ और अमरोहा क्षेत्र में टोल प्लाजा का निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए एक्सप्रेस वे पर अतिरिक्त भूमि की जरूरत नहीं होगी, क्योकि यहां भी आठ लेन का एक्सप्रेस वे होगा। 

मेरठ से प्रयागराज जाना होगा आसान
 गंगा एक्सप्रेस बन जाने से पश्चिम यूपी के जिलों का प्रयागराज से सीधा संपर्क होगा। मेरठ से प्रयागराज जाना आसान हो जाएगा। अभी जहां सड़क मार्ग से प्रयागराज जाने में 10 से 12 घंटे का समय लगता है वहीं गंगा एक्सप्रेस के बन जाने से ये दूरी 6 से 7 घंटे में पूरी हो सकेगी।  

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें