मंडलीय खादी महोत्सव : दिल्ली के कलाकारों ने मलखंब आर्ट में दी प्रस्तुति

दिल्ली के कलाकारों ने मलखंब आर्ट में दी प्रस्तुति
UPT | मंडलीय खादी महोत्सव में मलखंब आर्ट में प्रस्तुति देते दिल्ली के कलाकार।

Oct 23, 2024 23:12

हर दिन कलाकारों द्वारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। आज सांस्कृतिक कार्यक्रम मलखंभ आर्ट की प्रस्तुति दिल्ली के कलाकारों के द्वारा दी गई।

Oct 23, 2024 23:12

Short Highlights
  • मेरठ के जीआईसी मैदान में महोत्सव 2024 का आयोजन
  • दिल्ली के कलाकारों ने अपने हुनर का किया प्रदर्शन
  • स्वदेशी उत्पादों को क्रय किए जाने का लोगों से किया आह्वान
Meerut News : मेरठ के जीआईसी मैदान में इन दिनों उप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा मेरठ मण्डलीय खादी, महोत्सव 2024 का आयोजन हो रहा है। जिसमें हर दिन कलाकारों द्वारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। आज सांस्कृतिक कार्यक्रम मलखंभ आर्ट की प्रस्तुति दिल्ली के कलाकारों के द्वारा दी गई।

दिल्ली के 10 कलाकारों के द्वारा अपने हुनर का प्रयोग
दिल्ली के 10 कलाकारों के द्वारा अपने हुनर का प्रयोग करते हुए कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। जिसको सभी उपस्थिति दर्शकों के द्वारा सराहा गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला उद्योग केन्द्र के डिप्टी कमीशनर दीपेन्द्र ने किया। इस दौरान उन्होंने प्रर्दशनी का अवलोकन किया।

24 अक्टूबर को संगीत सध्यां कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा
कल 24 अक्टूबर को संगीत सध्यां कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें सभी मेरठ वासियों से अनुरोध किया गया है कि प्रर्दशनी का भ्रमण कर स्वदेशी उत्पाद क्रय करना चाहे जो कि स्वास्थ्य के प्रति लाभप्रद है।

खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 29 अक्टूबर तक
परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी मेरठ मंडल मेरठ एसएल अग्रवाल ने बताया कि मण्डलीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 29 अक्टूबर तक किया जा रहा है। जिसमें खादी के वस्त्रों, मिटटी के द्वारा उत्पादित उत्पाद तवा, मिटटी की बोतल, कुकर, आदि, बनारस की साड़ी, मथुरा के लडडू गोपाल के वस्त्र/पोशाक, हाथरस की हींग, कन्नौज का इत्र के स्टॉल आकृषण का केन्द्र बने हुये है। उन्होंने बताया कि सास्कृतिक कार्यक्रम मैजिक शो का आयोजन किया जा रहा है। 

Also Read

अवैध पेट्रोल-डीजल के गोदाम में पुलिस की छापेमारी, 35 हजार लीटर मिलावटी तेल बरामद

23 Oct 2024 09:48 PM

मेरठ मेरठ में तेल का खेल : अवैध पेट्रोल-डीजल के गोदाम में पुलिस की छापेमारी, 35 हजार लीटर मिलावटी तेल बरामद

पुलिस को छापेमारी में गेझा गांव के खेत में बने गोदाम में 35 हजार लीटर डीजल और 15 हजार लीटर पेट्रोल बरामद हुआ। गोदाम में जमीन के अंदर एक कैटर मिला। और पढ़ें