Baghpat News : सीएचसी में वार्ड ब्वाय देख रहे थे मरीज, पहुंचे डीएम मचा हड़कंप, ओपीडी रजिस्ट्रर डॉक्टर लेकर गायब

सीएचसी में वार्ड ब्वाय देख रहे थे मरीज, पहुंचे डीएम मचा हड़कंप, ओपीडी रजिस्ट्रर डॉक्टर लेकर गायब
UPT | सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी में फाइलों का निरीक्षण करते डीएम बागपत जितेंद्र प्रताप सिंह

Jun 06, 2024 20:49

भ्रमण पंजिका देखी जिसमें कोई रिकॉर्ड मेंटेन नहीं था। ओपीडी रजिस्टर भी नहीं मिला। जिसे डॉक्टर इमरान अपने साथ लेकर गए थे जो घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता घोर अनियमितता को प्रदर्शित करता है।

Jun 06, 2024 20:49

Short Highlights
  • डीएम बागपत ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी का किया निरीक्षण
  • सीएचसी में अनुपस्थित मिले डॉक्टर और कर्मचारी, अधूरे पाए गए अभिलेख
  • चिकित्सा परिसर में गंदगी देखकर भड़के जिलाधिकारी 
     
Baghpat News : बागपत जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टीकरी का निरीक्षण किया। चिकित्सा परिसर में गंदगी को देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने भ्रमण पंजिका देखी जिसमें कोई रिकॉर्ड मेंटेन नहीं था। ओपीडी रजिस्टर भी नहीं मिला। जिसे डॉक्टर इमरान अपने साथ लेकर गए थे जो घोर लापरवाही और अनुशासनहीनता घोर अनियमितता को प्रदर्शित करता है।

अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोका
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौके पर लैब टेक्नीशियन व बार्ड ब्वाय मौके पर मिले। शेष कर्मचारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित चिकित्सक व कर्मचारियों का जिलाधिकारी ने एक दिन का वेतन रोका और उन सबकी विभागीय कार्यवाही की संस्तुति की। जिलाधिकारी ने कहा स्वास्थ्य सेवा के प्रति चिकित्सकों की यह लापरवाही है। जो पर्यवेक्षण अधिकारी हैं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी का भी दायित्व तय किया जाएगा कि उनके द्वारा किस तरह का पर्यवेक्षक किया जा रहा है। 

दो बजे से पहले ही चिकित्सक चिकित्सालय छोड़कर चले गए
सीएचसी में दो बजे से पहले ही चिकित्सक चिकित्सालय छोड़कर चले गए। डॉक्टर नीतू व डॉक्टर बंसल अनुपस्थित मिले। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए तीन चिकित्सक तैनात हैं। रिकॉर्ड अपूर्ण मिलने पर रखरखाव ठीक ना मिलने की स्थिति पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छह वर्ष पूर्व ही बनी है लेकिन जिसका रखरखाव ठीक नहीं किया जा रहा है। 

Also Read

खाड़ी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड

5 Jul 2024 09:52 AM

मेरठ Meerut News : खाड़ी के देशों में महक रही मेरठ की बासमती, 152 देशों में है बासमती की डिमांड

देश में बासमती की फसल यूपी समेत सात राज्यों में की जाती है। यूपी की मिटटी में पैदा होने वाली बासमती के स्वाद के विदेशी भी दीवाने हैं। यहीं कारण है कि बासमती का निर्याय साल दर साल बढ़ता जा रहा है। इससे किसानों की आय में भी वृद्धि हो रही है। और पढ़ें