Baghpat News : मलकपुर में शुरू हुआ पेराई सत्र, बागपत व रमाला मिल में 29 अक्तूबर को शुरू होगा सत्र

मलकपुर में शुरू हुआ पेराई सत्र, बागपत व रमाला मिल में 29 अक्तूबर को शुरू होगा सत्र
UPT | Baghpat sugar mill

Oct 27, 2024 09:24

जिले में तीन चीनी मिलें हैं। इसमें दो सहकारी चीनी मिल और एक निजी चीनी मिल है। इनमें बागपत मिल की गन्ना पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल है। रमाला मिल की 50 हजार

Oct 27, 2024 09:24

Short Highlights
  • जिले की तीनों चीनी मिलों में नवंबर से पहले पेराई सत्र की शुरूआत
  • विधिवत गन्ना पेराई नवंबर के पहले सप्ताह में शुरू 
  • तीनों चीनी मिलों में जारी किया पेराई सत्र का इंडेट
Baghpat News : बागपत की मलकपुर चीनी मिल में पेराई सत्र शनिवर से शुरू हो गया। बागपत व रमाला चीनी मिल 29 अक्तूबर से पेराई शुरू होगी। जिले की तीनों चीनी मिलों ने इंडेंट जारी किए है। मलकपुर मिल ने 77 हजार क्विंटल तो बागपत, रमाला मिल ने सिर्फ 500 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया है।

तीनों चीनी मिलों के चलने का कैलेंडर जारी
जिले में बागपत, रमाला और मलकपुर चीनी मिलों का पेराई सत्र का कैलेंडर जारी किया गया है। मलकपुर चीनी मिल कल 26 अक्तूबर से चालू हो गई। जबकि बागपत व रमाला मिल का 29 अक्तूबर को शुभारंभ किया जाएगा। पहले दिन मात्र दोनों जगह 500-500 क्विंटल गन्ने का इंडेंट जारी किया  है। अभी मिलें पूरी तरह से  पेराई सत्र के लिए तैयार नहीं है। शुभारंभ होने के बाद पांच नवंबर से चीनी मिल में
गन्ना पेराई शुरू की जाएगी।

पहले दिन 77 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई
मलकपुर चीनी मिल ने तीन दिन की पेराई का इंडेंट जारी कर दिया है। पहले दिन शनिवार काे 77 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की गई। इसके बाद आज 27 अक्तूबर को एक लाख 40 हजार और 28 अक्तूबर को 93 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जाएगी। लकपुर मिल की क्षमता एक लाख क्विंटल गन्ने की रोजाना पेराई करने की है।

बागपत मिल की पेराई क्षमता कम 
जिले में तीन चीनी मिलें हैं। इसमें दो सहकारी चीनी मिल और एक निजी चीनी मिल है। इनमें बागपत मिल की गन्ना पेराई क्षमता 25 हजार क्विंटल है। रमाला मिल की 50 हजार तो मलकपुर मिल की एक लाख क्विंटल रोजाना गन्ना पेराई करने की क्षमता है। बागपत मिल में खराबी आने पर इसका गन्ना अन्य मिलों में भेजा जाता है।

बागपत व रमाला मिल पेराई के लिए अभी पूरी तरह से तैयार नहीं
बागपत व रमाला चीनी मिल का उद्घाटन 29 अक्तूबर को कर दिया जाएगा। लेकिन अभी दोनों मिल गन्ना पेराई करने के लिए तैयार नहीं है। दोनों मिल में मशीनों की मरम्मत का काम जारी है। चार नवंबर तक दोनों मिल चलने की स्थिति में हो जाएगी और इसके बाद पांच नवंबर को मिल को चालू करा दिया जाएगा। दो नवंबर को इसके लिए इंडेंट जारी कर दिया जाएगा।
 

Also Read

सीबीआई अधिकारी बन 3 दिन तक डिजिटल कैद में रखा, 8 लाख की ठगी

27 Oct 2024 11:22 AM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में साइबर अपराधियों का खौफ : सीबीआई अधिकारी बन 3 दिन तक डिजिटल कैद में रखा, 8 लाख की ठगी

नोएडा में साइबर अपराधी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं, और अब यह शहर साइबर ठगों का गढ़ बनता जा रहा है। ताजा मामला सेक्टर-46 का है... और पढ़ें