Baghpat News : बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार

बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार
UPT | अस्पताल में चल रहा है इलाज।

Jul 02, 2024 01:45

तबीयत बिगड़ने पर चारों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार मिलने क बाद अब हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है।

Jul 02, 2024 01:45

Short Highlights
  • आइसक्रीम खाने से एक साथ बिगड़ी सभी की हालत
  • बाजार से आइसक्रीम मंगवाकर परिजनों ने खाई
  • आइसक्रीम खाने के बाद सभी का डाउन हुआ बीपी
Baghpat News : बागपत में बाजार से लाई आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फ़ूड पॉइज़निंग का शिकार हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उनकी हालात में अब सुधार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी निवासी एक परिवार के चार सदस्य आइसक्रीम खाने से फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए थे। तबीयत बिगड़ने पर चारों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार मिलने क बाद अब हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है।

सभी ने बाजार से आइसक्रीम मंगवाकर खाई
राजीव जैन अपने परिवार के साथ नई मंडी बड़ौत में रहते हैं। बताया कि रविवार को परिवार ने फ्रिज में रखा खाना खाया। इसके तुरंत बाद सभी ने बाजार से आइसक्रीम मंगवाकर खाई। आइसक्रीम खाने के बाद राजीव जैन, उनकी बेटी सौम्या 12 वर्ष, मान्या 6 वर्ष व बेटे भव्य जैन 8 वर्ष को उल्टी और दस्त लग गए। इससे चारों की हालत खराब होने पर परिजन घबरा गए। परिजनों की हालत खराब होने की सूचना मिलने पर राजीव जैन के बड़े भाई प्रद्युमन जैन उर्फ बंटी चारों को शहर के निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने सभी को भर्ती का उनका इलाज शुरू किया।

पॉइजनिंग के अलावा बीपी डाउन होने की समस्या
चिकित्सक अनिल जैन ने बताया कि परिवार के लोगों ने फ्रिज में रखा खाने के बाद आइसक्रीम का सेवन किया है। जिससे फूड पॉइजनिंग के अलावा बीपी डाउन होने की समस्या हो गई। भर्ती करने के एक घंटे बाद सभी की हालत में पहले से सुधार है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय कुमार ने बताया कि उनको बडौत में फूड पॉइजनिंग के मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर ऐसा है तो वो अस्पताल से पता कर जांच करावाते हैं। 

Also Read

भाजपा ने मंत्री सुनील शर्मा को सौंपी गाजियाबाद उपचुनाव की कमान

3 Jul 2024 09:37 AM

मेरठ Ghaziabad by-election 2024 : भाजपा ने मंत्री सुनील शर्मा को सौंपी गाजियाबाद उपचुनाव की कमान

गाजियाबाद में भाजपा की जीत का मार्जन कम हुआ। गाजियाबाद लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और सपा के गठबंधन का असर दिखाई दिया। माना जा रहा है कि गाजियाबाद सदर सीट से इस बार गठबंधन डॉली शर्मा को प्रत्याशी बनाने की तैयारी में है। और पढ़ें