Gurmeet Ram Rahim Parole : राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, मिली 21 दिन की पैरोल; बागपत का बरनावा आश्रम ठिकाना

राम रहीम फिर आया जेल से बाहर, मिली 21 दिन की पैरोल; बागपत का बरनावा आश्रम ठिकाना
फ़ाइल फोटो | हनीप्रीत और गुरमीत राम रहीम

Aug 14, 2024 02:01

गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई थी। उसके बाद उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में सजा हुई है।

Aug 14, 2024 02:01

Short Highlights
  • पहले भी बरनावा आश्रम में आता रहा है राम रहीम
  • बागपत पुलिस ने बरनावा आश्रम की सुरक्षा कड़ी की
  • डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सुरानिया जेल से आएगा बाहर 
Gurmeet Ram Rahim News :  हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले गुरमीत बाबा राम रहीम जेल से बाहर आया है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को जेल से बाहर आने के लिए 21 दिन की पैरोल दी है। आज मंगलवार सुबह 6. 46 मिनट पर हनीप्रीत सुनारिया जेल से राम रहीम को लेकर बरनावा आश्रम के लिए रवाना हुई।

पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को जेल से बरनावा
एक गाड़ी में हनीप्रीत के अलावा ड्राइवर राजा और सीपी अरोड़ा, जबकि दूसरी गाड़ी में ड्राइवर प्रीतम, एडवोकेट हर्ष अरोड़ा और डॉक्टर पीआर नैन थे। पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को जेल से बरनावा ले लाया गया है। गुरमीत राम रहीम को साध्वी दुष्कर्म मामले में वर्ष 2017 में सजा सुनाई थी। उसके बाद उसे छत्रपति हत्याकांड और रणजीत हत्याकांड में सजा हुई है। उसके बाद से राम रहीम सुनारिया जेल में है। पिछली बार 19 जनवरी को सरकार ने रामरहीम को 50 दिन की पैरोल दी थी। जो कि बरनावा आश्रम में व्यतीत की गई।

रामरहीम को पैरोल हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर न दी जाए
इसके बाद हाईकोर्ट ने एक याचिका पर फैसला दिया था कि रामरहीम को पैरोल हाईकोर्ट की अनुमति के बगैर न दी जाए। राम रहीम की तरफ से हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर पैरोल पर रोक हटाने की मांग की थी। हाईकोर्ट ने फैसला दिया था कि प्रदेश सरकार रामरहीम की पैरोल देने का फैसला खुद ले। इसके बाद रामरहीम ने 21 दिन की पैरोल अर्जी दाखिल की थी। सरकार ने अर्जी स्वीकार कर ली और उसकी पैरोल मंजूर कर ली गई थी। 

प्रशासन ने परिवार के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी
प्रशासन ने परिवार के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी थी। रामरहीम को लेने के लिए हनीप्रीत जेल परिसर पहुंची। जहां जरूरी कार्रवाई के बाद 6.46 मिनट पर रामरहीम को लेकर काफिला बागपत स्थित बरनावा आश्रम के लिए रवाना हो गया। रामरहीम अब 13वीं बार जेल से बाहर आया है। राम रहीम को आठवीं बार पैरोल मिली है। जिसमें वो फिर से बागपत के बरनावा आश्रम पहुंचा है। 

Also Read

मेरठ में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान, पुलिस लाइन में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

1 Oct 2024 09:39 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में पुलिसकर्मियों ने किया रक्तदान, पुलिस लाइन में लगाया ब्लड डोनेशन कैंप

रक्तदान शिविर में जनपद के पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों ने 52 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान कर्ता पुलिस अधिकारियों,कर्मचारियों को जीवांश ब्लड बैंक डा0 अनिल नौसरान द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और पढ़ें