Baghpat News : काम में लापरवाही पर अधिशासी अधिकारी बागपत छपरौली और बड़ौत को कारण बताओ नोटिस जारी

काम में लापरवाही पर अधिशासी अधिकारी बागपत छपरौली और बड़ौत को कारण बताओ नोटिस जारी
UPT | बागपत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में ली बैठक।

Sep 25, 2024 09:34

उन्होंने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किया जाए। सड़क नाली निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर गुणवत्ता की भी जांच कराई जाएगी।

Sep 25, 2024 09:34

Short Highlights
  • नगर निकायों में विकास निर्माण कार्य में लापरवाही 
  • काम में धीमी गति होने पर जिलाधिकारी ने की नाराजगी व्यक्त
  • मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत डीपीआर स्वीकृति समिति की बैठक
Baghpat News : बागपत में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री नगर सृजन योजनान्तर्गत न0प0 रटौल एवं न0प0 बड़ौत की डीपीआर स्वीकृति हेतु समिति की बैठक की। जिसमें शासनादेश के अनुपालन में प्रस्ताव नहीं बनाया गया था। अधिशासी अधिकारी रटौल बड़ौत को प्रस्ताव ठीक करने के निर्देश दिए। नगर निकायों में संचालित समस्त कार्यक्रमों/योजना की विस्तृत समीक्षा बैठक की जिलाधिकारी ने संबंधित अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया।

15वें वित्त आयोग में 28 करोड़ 49 लाख रुपए के सापेक्ष 4 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च
उन्होंने कहा कि 15वें वित्त आयोग में 28 करोड़ 49 लाख रुपए के सापेक्ष 4 करोड़ 25 लाख रुपए खर्च किया गया है। जिसमें विकास निर्माण कार्य में कम खर्ज करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में इतनी धीमी गति से कार्य क्यों हो रहे हैं। जिन कार्यों को 31 मार्च 2025 तक पूर्ण करना था। उसके सापेक्ष विकास कार्य की गति बहुत धीमी है।

बागपत छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी किया
जिस पर उन्होंने अधिशासी अधिकारी बड़ौत, बागपत छपरौली को कारण बताओं नोटिस जारी किया। राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत 39 करोड़ 52 लाख के सापेक्ष 31 करोड़ 29 लख रुपए खर्च किया गया है। इसमें भी सुधार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विकास कार्यों में गुणवत्ता के साथ कार्य किया जाए। सड़क नाली निर्माण कार्य में किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए। समय-समय पर गुणवत्ता की भी जांच कराई जाएगी।

नगर निकायों में अच्छे निर्माण कार्य करने के लिए धनराशि
सरकार द्वारा नगर निकायों में अच्छे निर्माण कार्य करने के लिए धनराशि दी जाती है उसे धनराशि का सदुपयोग कर अच्छे विकास निर्माण कार्य की कार्य योजना बनाएं और जनपद के नगर निकायों को अच्छा नगर निकाय बनाये।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा समस्त अधिशासी अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Read

हर क्षेत्र में दिखता है 'योगी इफेक्ट', यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अवसरों की टोकरी...

25 Sep 2024 04:22 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा में बोले जगदीप धनखड़- हर क्षेत्र में दिखता है 'योगी इफेक्ट', यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो अवसरों की टोकरी...

जगदीप धनखड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी का कैसे वर्णन किया जाए, देश का सबसे बड़ा राज्य उनके गतिशील शासन में फल-फूल रहा है। योगी इस राज्य के लिए 'गेम चेंजर' साबित हुए हैं ... और पढ़ें