माना जा रहा है कि युवक की हत्या और किसी दूसरी जगह की गई है उसके बाद उसका शव रजबहे में फेंका गया है।
Baghpat news : बागपत में अज्ञात युवक की हत्या, हाथ पैर बांधा शव रजबहे में मिला
Sep 24, 2024 15:22
Sep 24, 2024 15:22
- सुजरा गांव के पास मिला क्षत विक्षत शव
- पहचान मिटाने के लिए चेहरा भी कुचला
- पुलिस कर रही शव की पहचान के प्रयास
युवक का क्षत विक्षत शव ग्रामीणों को दिखाई दिया
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में अज्ञात युवक की हत्या कर शव रजबहे में फेंक दिया। आज सुबह सुजरा गांव में काॅलेज के पास युवक का क्षत विक्षत शव ग्रामीणों को दिखाई दिया तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के गांव और थानों से संपर्क किया। लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी।
पुलिस के मुताबिक शव दो दिन पुराना
पुलिस के मुताबिक शव दो दिन पुराना प्रतीत होता है। युवक के शव की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। माना जा रहा है कि युवक की हत्या और किसी दूसरी जगह की गई है उसके बाद उसका शव रजबहे में फेंका गया है। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि शव के हाथ पांव कपड़े से बांधे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
Also Read
24 Sep 2024 08:51 PM
आस्था का महाकुंभ अभी भले ही दूर हो, लेकिन उद्यमियों की आशाओं और संभावनाओं का महाकुंभ यानी उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) के दूसरे संस्करण का शुभारंभ बुधवार को ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में होने जा रहा है। और पढ़ें