UP Weather Today : कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार, इस दिन से होगी सर्दियों की शुरुआत

कड़ाके की ठंड के लिए रहिए तैयार, इस दिन से होगी सर्दियों की शुरुआत
UPT | Weather Update

Oct 23, 2024 09:51

कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिले ऐसे भी हैं, जहां तापमान 35 तक पहुंचा रहा है।

Oct 23, 2024 09:51

Short Highlights
  • सुबह-शाम की ठंड के बीच अब हल्की बारिश की संभावना
  • बारिश से गिरेगा प्रदेश का तापमान और बढ़ेगी ठंडक
  • सुबह-शाम गिर रहा तापमान दोपहर को खिल रही धूप 
UP Weather Today : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज अब पूरी तरह से बदल रहा है। ठंड अपना असर दिखाने लगी है। मौसम विभाग क अनुसार सुबह-शाम तापमान गिर रहा है और दोपहर को धूप खिल रही है। इससे मौसम शुष्क बना हुआ है। सुबह-शाम की ठंड के बीच आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश से तापमान गिरेगा और ठंडक भी बढ़ेगी।

मौसम के मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलेगा
मौसम के मिजाज एक बार फिर तेजी से बदलेगा। दोपहर के समय तापमान में वृद्धि और गर्मी का अहसास हो रहा है। सुबह-शाम हल्की ठंडक महसूस हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ेगी। बताया जा रहा है आगामी दिनों में उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होगी, जिससे तापमान में कमी आएगी। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष की मानें तो इस साल कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। जिस प्रकार इस साल कई स्थानों पर बारिश का दौर सबसे अधिक रहा उसी प्रकार कई जिलों पर सर्दी जबरदस्त पड़ने वाली है। खासकर पश्चिम उत्तर प्रदेश के जिलों में इस बार भीषण सर्दी पड़ने की संभावना जताई जा रही है। 

आज उत्तर प्रदेश में मौसम
यूपी में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। पिछले कई दिनों से मौसम ऐसे ही रहने की उम्मीद है। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। कई जिले ऐसे भी हैं, जहां तापमान 35 तक पहुंचा रहा है। दिवाली के बाद रात में ठंडक का अहसास और अधिक होगा। 

आगामी दिनों में यूपी का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, पूर्वी और पश्चिमी यूपी में आज 23 और 24 अक्टूबर को मौसम शुष्क रहेगा। 24 अक्टूबर को प्रदेश के शहरों में हल्की बारिश की संभावना है। आईएमडी के अनुसार, चंदौली, सोनभद्र और मिर्जापुर जिले में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। उसके बाद 25 और 26 अक्टूबर को बारिश की संभावना जताई गई है।

Also Read

इस तिथि से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

23 Oct 2024 04:22 PM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में इंस्टीट्यूशनल प्लॉट्स के लिए ई-ऑक्शन : इस तिथि से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने ग्रेटर नोएडा के विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के विजन के तहत ग्रेटर नोएडा।... और पढ़ें