शर्मनाक : मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में युवती से भाजपाइयों ने की बदसलूकी, मारपीट का आरोप

मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में युवती से भाजपाइयों ने की बदसलूकी, मारपीट का आरोप
UPT | मेरठ-लखनऊ वंदे भारत में युवती से भाजपाइयों ने की बदसलूकी

Aug 31, 2024 15:23

युवती ने अपना परिचय दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठा और युवती से अभद्रता करने लगा। पीड़ित युवती दिल्ली से आई थी और सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर है। वह वंदेभारत के शुभारंभ की वीडियो बनाने भाई के साथ आई थी। घटना के बाद चलती ट्रेन में हंगामा हुआ। 

Aug 31, 2024 15:23

Short Highlights
  • मेरठ-लखनऊ के बीच वंदेभारत एक्सप्रेस का आज उद्धाटन
  • मेरठ-लखनऊ ​वंदे भारत में फ्री में सफर कर रहे थे भाजपाई
  • युवती चलाती है अपना यूटयूब चैनल, भाजपाइयों पर मारपीट का आरोप 
Meerut-Lucknow Vande Bharat Train :  मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन से आज पीएम मोदी ने वर्चुअल रुप से हरी झंडी दिखाकर मेरठ-लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया। मेरठ सिटी स्टेशन पर मुख्य कार्यक्रम हुआ। इसी दाैरान मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन में एक युवती से भाजपाइयों ने बदसलूकी करते हुए हंगामा कर दिया। मेरठ-लखनऊ वंदेभारत ट्रेन में भाजपा कार्यकर्ताओं पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है।

आज लखनऊ तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन
मेरठ से आज लखनऊ तक शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन में युवती से बदसलूकी की गई। विरोध पर युवती के भाई के साथ मारपीट की गई उसके हाथ में चोंटे आई हैं। मारपीट और बदसलूकी का आरोप एक भाजपा कार्यकर्ता पर लगाया गया है। इस मामले में आरपीएफ ने केस दर्ज किया है।

भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठा और युवती से अभद्रता करने लगा
जिस युवती के साथ बदसलूकी की गई है। वो अपना निजी यूटयूब चैनल चलाती है। बताया जाता है कि मेरठ से चलने के बाद वंदेभारत ट्रेन में युवती अपने केबिन से खाने का सामान लेने जा रही थी। इस दौरान उसको भाजपा कार्यकर्ता ने रोक लिया और कहा कि वो वहां से नहीं जा सकती ये भाजपा कार्यकर्ताओं का कोच है। युवती ने अपना परिचय दिया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क उठा और युवती से अभद्रता करने लगा। पीड़ित युवती दिल्ली से आई थी और सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर है। वह वंदेभारत के शुभारंभ की वीडियो बनाने भाई के साथ आई थी। घटना के बाद चलती ट्रेन में हंगामा हुआ। 
 

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें