Meerut News : मेरठ में संपत्ति विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर कर दी बहन की हत्या, आरोपी फरार

मेरठ में संपत्ति विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर  कर दी बहन की हत्या, आरोपी फरार
UPT | बुजुर्ग से घटना की जानकारी करते पुलिस अधिकारी।

Jul 16, 2024 17:54

हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घर आया और उसने बैड पर लेटी बहन पर ताबड़तोड़ कई बार कुल्हाड़ी से कर दिए। इसके बाद अपनी पत्नी सहित फरार हो गया

Jul 16, 2024 17:54

Short Highlights
  • दौराला थाना क्षेत्र के गांव रूहासा में कत्ल की वारदात 
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता से ली घटना की जानकारी 
  • पिता ने बेटे के खिलाफ दी बेटी के हत्या की तहरीर
Meerut News : मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र के गांव रूहासा में संपत्ति विवाद में एक भाई ने अपनी सगी बहन की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। हत्या के बाद भाई कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि पिता ने 20 लाख रुपए की जमीन बेची थी। जमीन का पैसा तीन भाई-बहनों में बांटा जाना था। जिसको लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते युवक अरविंद ने अपनी सगी बहन रीता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 

तीनों बच्चों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो रहा था
मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव रूहासा में में एक व्यक्ति के तीन बच्चे हैं जिसमें दो बेटियां और एक बेटा है। तीनों बच्चों के बीच पैतृक संपत्ति का बंटवारा हो रहा था। इसी बीच बातचीत में वादविवाद हुआ। जिसमें गुस्से में आकर भाई अरविंद ने सगी बहन की कुल्हाडी से काटकर हत्या कर दी। सगी बहन की हत्या करने के बाद युवक खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर फरार हो गया। परिजनों ने युवती को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता से घटना के बारे में जानकारी ली। पिता ने आरोपी बेटे के खिलाफ सगी बेटी की हत्या करने की तहरीर दी है। 

20 लाख रुपए और जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद 
रूहासा गांव में हुई युवती की हत्या का कारण 20 लाख रुपए और जमीन का बंटवारा का विवाद बताया जा रहा है। बताया जाता है कि 75 वर्षीय महावीर किसान ने एक दिन पहले अपनी सात बीघा जमीन में से दो बीघा जमीन 20 लाख रुपए में बेची थी। जिसके चलते किसान की बेटी 53 साल की रीता पत्नी बिल्लू निवासी गांव दोघट कस्बा बड़ौत जिला बागपत वर्तमान निवासी महरौली वेव सिटी गाजियाबाद रूहासा आई थी। जमीन के रुपयों को लेकर बहन रीटा का भाई अरविंद से विवाद हो गया। बताया जाता है कि विवाद के बाद भाई अरविंद खेत पर चला गया था। इसके बाद वो हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घर आया और उसने बैड पर लेटी बहन पर ताबड़तोड़ कई बार कुल्हाड़ी से कर दिए। इसके बाद अपनी पत्नी सहित फरार हो गया।   

Also Read

रील बनाकर कर रहे थे महिलाओं का अपमान

13 Sep 2024 01:41 PM

गौतमबुद्ध नगर नोएडा पुलिस ने शेर और चीता को दबोचा : रील बनाकर कर रहे थे महिलाओं का अपमान

नोएडा में थाना सेक्टर-63 पुलिस हिरासत में एक कंटेंट क्रिएटर और उसके साथी ने रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वायरल वीडियो में रील के बैकग्राउंड में एक हरियाणवी गाना बज... और पढ़ें