लोकसभा चुनाव 2024 : भोला सिंह और गिरीश जाटव दोनों हैं करोड़पति, जानिएं कितनी है संपत्ति

भोला सिंह और गिरीश जाटव दोनों हैं करोड़पति, जानिएं कितनी है संपत्ति
UPT | भाजपा और सपा प्रत्याशी

Apr 04, 2024 15:52

लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार भाजपा और बसपा के दोनों प्रत्याशी ही करोड़पति और स्नातक हैं...

Apr 04, 2024 15:52

Bulandshahr News (Amit) : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा और बसपा के प्रत्याशियों ने नामांकन कर दिया है। नामांकन के दौरान दिए गए शपथ पत्र के अनुसार, भाजपा और बसपा के दोनों प्रत्याशी करोड़पति और स्नातक हैं। भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह के खिलाफ जहां नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है, वहीं बसपा प्रत्याशी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। 

भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ दर्ज है एक मुकदमा
भाजपा प्रत्याशी डॉ. भोला सिंह की आयु 46 वर्ष है और वह ग्रेजुएट हैं। दीवार तोड़ने के मामले में उनके खिलाफ नगर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज है। उनके पास 1.40 लाख रुपये और पत्नी के पास 1.70 लाख रुपये की नगदी है। इसके अलावा उनके पास 3.20 लाख रुपये और पत्नी के पास भी 3.20 लाख रुपये कीमत के जेवरात हैं। डॉ. भोला सिंह की कुल चल संपत्ति 81.15 लाख तथा पत्नी के पास 38.15 लाख रुपये की संपत्ति है, जबकि उनके पास 2.40 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति है। जहां तक देनदारी का सवाल है तो बैंक आदि का 66.42 लाख रुपये की देनदारी है।

बसपा प्रत्याशी गिरीश चन्द्र की संपत्ति 
बसपा प्रत्याशी गिरीश चन्द्र की आयु 60 वर्ष है। वह भी ग्रेजुएट हैं। गिरीश चन्द्र पर कोई मुकदमा नहीं है। उनके पास 99.35 हजार और उनकी पत्नी के पास 76.69 हजार की नगदी है। गिरीश चन्द्र के पास 1.50 लाख और पत्नी के पास 7.50 लाख रुपये कीमत का सोना और 1.23 लाख रुपये की चांदी के जेवरात हैं। गिरीश के पास टोयटा फॉच्र्यूनर और पत्नी के पास हुन्डई क्रेटा गाड़ी है। कुल चल संपत्ति 1,33,39,812 रुपये गिरीश चन्द्र के पास और उनकी पत्नी के पास 52,16,960 रुपये की संपत्ति है। अचल संपत्ति की बात करें तो गिरीश चन्द्र के पास 1.60 करोड़ और उनकी पत्नी के पास 1.60 करोड़ की संपत्ति है। गिरीश चन्द्र पर 40 लाख रुपये तथा पत्नी पर 46 लाख रुपये की बैंक आदि पर देनदारी है।

Also Read

गृह मंत्रालय का हवाला देकर करती थी रंगदारी वसूली, पुलिसकर्मियों पर भी झाड़ा था रौब

27 Jul 2024 08:28 PM

गाजियाबाद फर्जी आईएएस अधिकारी गिरफ्तार : गृह मंत्रालय का हवाला देकर करती थी रंगदारी वसूली, पुलिसकर्मियों पर भी झाड़ा था रौब

पुलिस ने कार के नंबर के आधार पर जांच की और शनिवार को ईडीएम मॉल के पास कार को रोककर पूछताछ की। महिला ने खुद को आईएएस बताते हुए पुलिसकर्मियों पर रौब झाड़ा और फर्जी आईडी और नियुक्ति पत्र दिखाया। और पढ़ें