Bulandshahr News : ऐतिहासिक नुमाइश का प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया शुभारंभ

ऐतिहासिक नुमाइश का प्रभारी मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने किया शुभारंभ
UPT | नुमाइश का शुभारंभ करते हुए

Jun 20, 2024 20:04

जनपद की ऐतिहासिक जिला प्रदर्शनी का प्रभारी मंत्री डॉ अरुण सक्सेना ने उद्धघाटन किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी मंचन किया गया…

Jun 20, 2024 20:04

Bulandshahr News : जिले की ऐतिहासिक 142वीं जिला कृषि औद्योगिक एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी (बुलंदशहर महोत्सव) का बृहस्पतिवार शाम प्रभारी मंत्री डॉ. अरूण कुमार ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इसके बाद महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। अब 18 जुलाई तक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए
जिला प्रदर्शनी के जहीर गेट पर करीब शाम छह बजे वन पर्यावरण, जंतु उद्यान एवं जलवायु परिवर्तन विभाग प्रभारी मंत्री डॉ. अरूण कुमार उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे। बैरन हॉल में जनप्रतिनिधि, जिलाधिकारी, एसएसपी, नगर मजिस्ट्रेट संग हवन यज्ञ में आहुति दी। पूजा अर्चना संपन्न करा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए। इसके बाद प्रदर्शनी परिसर में सुभाषचंद्र बोस व बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद रविंद्र नाट्यशाला में आयोजित कार्यक्रम की मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। शुभारंभ के दौरान जिला प्रदर्शनी के इतिहास की वीडियो को प्रसारित किया गया। प्रभारी मंत्री डॉ. अरूण कुमार ने कहा कि बुलंदशहर की प्रदर्शनी का अपना इतिहास है, यह सांस्कृतिक धरोहर है। इसे बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। वहीं, डीएम चंद्रप्रकाश सिंह ने बुलंदशहर महोत्सव का सफल आयोजन कर जिलेवासियों को एक अच्छा संदेश देने की बात कही। इस दौरान सिकंदराबाद विधायक लक्ष्मीराज सिंह, अनूपशहर विधायक संजय शर्मा, सदर विधायक प्रदीप चौधरी, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, खुर्जा विधायक मीनाक्षी सिंह, एसएसपी श्लोक कुमार, सीडीओ कुलदीप मीना, एडीएम प्रशासन डॉ. प्रशांत कुमार और प्रमुख मंत्री चंद्रप्रकाश प्रियदर्शी समेत प्रदर्शनी के कार्यकारिणी सदस्य आदि मौजूद रहे।

Also Read

बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार

1 Jul 2024 10:04 AM

बागपत Baghpat News : बागपत में आइसक्रीम खाने से एक ही परिवार के चार लोग फ़ूड पॉइज़निंग के शिकार

तबीयत बिगड़ने पर चारों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर उपचार मिलने क बाद अब हालत में काफी सुधार बताया जा रहा है। और पढ़ें