उत्तर प्रदेश उपचुनाव : प्रदेश की सभी दस सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आसपा

प्रदेश की सभी दस सीटों पर उपचुनाव लड़ेगी चंद्रशेखर आजाद की पार्टी आसपा
UPT | उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी दमदार तरीके से मैदान में उतरने की तैयारी में

Jul 29, 2024 02:13

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इसकी घोषणा की है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा है कि वो उत्तर प्रदेश की सभी दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे। इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है।  

Jul 29, 2024 02:13

Short Highlights
  • लोकसभा चुनाव जीत ने बढ़ाया युवा दलित नेता का उत्साह
  • दलितों में मजबूती से पैठ बनाने की रणनीति बना रहे रावण
  • कांवड़ यात्रा में धार्मिक स्थलों को ढकने पर साधा निशाना 
Meerut News : उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने पर उपचुनाव में आजाद समाज पार्टी दमदार तरीके से मैदान में उतरने की तैयारी में है। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने इसकी घोषणा की है। नगीना सांसद चंद्रशेखर ने कहा है कि वो उत्तर प्रदेश की सभी दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव लड़ेंगे। इसके लिए पार्टी पूरी तरह से तैयारी कर रही है।  

ध्यान अब यूपी की राजनीति पर फोकस
लोकसभा चुनाव में मिली जीत से उत्साहित आजाद समाज पार्टी का पूरा ध्यान अब यूपी की राजनीति पर फोकस है। खासकर सांसद चंद्रशेखर आजाद दलितों की राजनीति के अगुआ बनने की कोशिश में हैं। चंद्रशेखर आजाद दलितों की राजनीति के बूते ही संसद तक पहुंचने में सफलता पाई है। यहीं कारण है कि आज समाजवादी पार्टी और कांग्रेस जैसे दिग्गज दलों को उत्तर प्रदेश में दलितों को साधने के लिए चंद्रशेखर रावण की जरूरत महसूस हो रही है। उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव के बाद अब यूपी के उप चुनाव में चंद्रशेखर अपनी ताकत दिखाने की तैयारी में हैं। आजाद समाज पार्टी के मुखिया चन्द्रशेखर आजाद रावण ने घोषणा की है, पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर मजबूती से पार्टी लड़ेगी।

अब कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं
बता दें उत्तर प्रदेश में आने वाले छह महीने में दस सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इन उपचुनाव के चलते आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उतरेगी। सांसद चंद्रशेखर आजाद विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के चलते अब कार्यकर्ताओं से संवाद कर रहे हैं। जिन सीटों पर उनचुनाव होने हैं चंद्रशेखर वहां पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बात कर प्रत्याशी के नाम की घोषणा करेंगे। 

2022 से 2024 तक आजाद समाज पार्टी ने यूपी में तैयारी पूरी कर ली
चंद्रशेखर आजाद ने कहा, 2024 का लोकसभा चुनाव देश हित को देखते हुए सभी सीटों पर आसपा ने नहीं लड़ा था। लेकिन 2022 से 2024 तक आजाद समाज पार्टी ने यूपी में तैयारी पूरी कर ली है। अब पार्टी संगठन ने तय किया है कि उपचुनाव की सभी 10 सीटों पर मजबूती से लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि इसी उद्देश्य से वो ​विधानसभा में होने वाले उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं से संपर्क और संवाद कर रहे हैं।

धार्मिक स्थलों को ढकना नहीं चाहिए
कांवड़ यात्रा को लेकर चर्चा तेज है। इसी दौरान सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कांवड़ मार्ग पर मस्जिदों और मजारों को कपड़े से ढकने को लेकर यूपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा धार्मिक स्थलों को ढकना नहीं चाहिए। बल्कि सरकार को कानून व्यवस्था अच्छी करनी चाहिए।

इन सीटों पर यूपी में उपचुनाव होने हैं
उत्तर प्रदेश में चुनाव आयोग 10 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव कराने की तैयारी कर रहा है। चुनाव आयोग ने कहा कि आने वाले छह महीनों में प्रदेश में उपचुनाव कराए जाएंगे। जिन दस विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनमें गाजियाबाद, मीरापुर (मुजफ्फरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), करहल (मैनपुरी), कटेहरी (अंबेडकर नगर), मिल्कीपुर (अयोध्या), मझवां (मिर्जापुर), सीसामऊ (कानपुर नगर) और  फूलपुर ( प्रयागराज) शामिल हैं।   

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें