मेरठ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक का बड़ा हमला : बोले- सपा चाचा भतीजा तो कांग्रेस जीजा-साला और दामाद की पार्टी

बोले- सपा चाचा भतीजा तो कांग्रेस जीजा-साला और दामाद की पार्टी
UPT | मेरठ में मीडिया से मुखातिब होते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक साथ में कैंट विधायक अमित अग्रवाल व अन्य।

Apr 12, 2024 17:08

मेरठ पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज कही। मेरठ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा...

Apr 12, 2024 17:08

Short Highlights
  • मेरठ पहुंचे उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विपक्ष पर किया प्रहार
  • सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर साधा मेरठ से निशाना
  • पहले और दूसरे चरण में भाजपा की प्रचंड जी का कर गए दावा
Meerut News : समाजवादी पार्टी चाचा भतीजा की पार्टी है तो कांग्रेस जीजा-साला और दामाद की पार्टी है। दोनों ही पार्टियां पूरी तरह से खत्म हो चुकी है। जहां कार्यकर्ताओं की किसी प्रकार की पूछ ना हो और पार्टी के मुखिया ही सर्वोपरि हो ऐसी पार्टी अधिक दिन नहीं चलती है। ये बातें मेरठ पहुंचे प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने आज कही। मेरठ में उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि चौधरी चरण सिंह को किसानों के मसीहा थे। उप मुख्यमंत्री ने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।

अखिलेश यादव संभावित हार को देखकर घर में बैठे रहना
उप मुख्यमंत्री ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव प्रचार पर नहीं निकले हैं। ऐसा प्रतीत होता है कि अखिलेश यादव संभावित हार को देखकर घर में बैठे रहना अधिक उचित समझ रहे हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए ना निकलना ही यह बताने के लिए काफी है कि सपा ने अपनी हार स्वीकार कर ली है।
उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि पहले और दूसरे चरण में भाजपा जीत के बाद सोशल मीडिया से इंडी गठबंधन गायब हो जाएगा।

एनडीए गठबंधन पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी 14 सीट जीतेगा
उप-मुख्यमंत्री ने कहा, प्रधानमंत्री के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी 14 सीट जीतेगा। लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन का पूरी तरह से सफाया हो जाएगा। प्रदेश में विपक्ष का पूरी तरह से सफाया होने जा रहा है। अखिलेश हार को सामने देखकर अवसाद में आ गए हैं और वह अपने आने से कतराते हैं। अखिलेश ने जितने टिकट यादव समाज को दिए हैं, उनमें चार टिकट परिवार के लोगों को दिए हैं।

समाजवादी पार्टी के परिवार में एकता नहीं
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के परिवार में एकता नहीं है। जिसके कारण चाचा-भतीजा आपस में एक-दूसरे को निपटाने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि एक चाचा-भतीजे की पार्टी है तो वहीं दूसरी जीजा-साले और दामाद की पार्टी है। जिन्हें जनता ने नकार दिया है। सोशल मीडिया से पहले और दूसरे चरण के प्रचंड जीत के आंकड़े के बाद कांग्रेस और सपा गायब हो जाएंगी।

Also Read

योगी सरकार का 'मास्टर प्लान 2041' से इन शहरों को मिलेगा लाभ, यमुना एक्सप्रेसवे भरेंगे विकास की उड़ान

6 Oct 2024 08:57 PM

गौतमबुद्ध नगर Greater Noida News : योगी सरकार का 'मास्टर प्लान 2041' से इन शहरों को मिलेगा लाभ, यमुना एक्सप्रेसवे भरेंगे विकास की उड़ान

ग्रेटर नोएडा के विकास को लेकर यूपी सरकार ने मास्टर प्लान 2041 तैयार किया है। जो क्षेत्र के विकास और भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते... और पढ़ें