Meerut News : पश्चिम यूपी के व्यापारियों को साधने मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ा'

पश्चिम यूपी के व्यापारियों को साधने मेरठ पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बोले- 'राहुल गांधी का मानसिक संतुलन बिगड़ा'
UPT | मेरठ भाजपा के व्यापारी सम्मेलन में दीप प्रज्जवलित करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य।

Mar 04, 2024 17:57

व्यापारी के उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार बहुत से प्रयास किए हैं। अभी कुछ विषय हैं जिन पर विचार किया जाना आवश्यक...

Mar 04, 2024 17:57

Short Highlights
  • मेरठ में भाजपा का व्यापारी सम्मेलन आयोजित
  • 2020 के बाद अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन
  • क्षेत्रीय नेता भी व्यापारी सम्मेलन में हुए शामिल
Meerut news : लोकसभा चुनाव से पहले मेरठ में भाजपा ने व्यापारियों को साधने के लिए बड़ा सम्मेलन किया। जिसमें आसपास के जिलों से भारी संख्या में व्यापारी एकत्र हुए। मेरठ के बाईपास स्थित सुभारती विवि में आयोजित सम्मेलन में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। सम्मेलन में क्षेत्रीय भाजपा नेता भी शामिल हुए। व्यापारियों का सम्मेलन भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा लोकसभा चुनाव से पूर्व आयोजित किया गया। सम्मेलन में भाजपा वक्ताओं ने व्यापारियों को केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के बारे में बताते हुए 2024 लोकसभा चुनाव के लिए साधने की रूपरेखा तैयार की। वहीं व्यापारियों ने भी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के समक्ष अपना पक्ष रखा। 

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत पीछे नहीं देखेगा
चुनाव से पहले 2020 के बाद हुए बड़े व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत पीछे नहीं देखेगा। कांग्रेस ने देश को हजारों साल पीछे किया है। हम इसे आगे लेकर बढ़ेंगे। हम, आप सभी मोदी परिवार हैं। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि व्यापारी अपनी सोशल अकाउंट में मोदी परिवार जरूर लिखें। जनता की अदालत में आए हैं। उन्होंने कहा 2024 लोकसभा चुनाव में 80 सीट यूपी में भाजपा को मिलेंगी।

दिल्ली से एक रुपया जाता था मिलते थे पंद्रह पैसे
डिप्टी सीएम केशव ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में पांचवी अर्थव्यवस्था से तीसरी अर्थव्यवस्था भारत बन गया है। पहले दिल्ली से एक रुपया जाता था मिलते थे पंद्रह पैसे। अब एक बटन पर विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस अम्मा की भी अम्मा है। इस बार चुनाव सौ साल के विकास का है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि आयोजन के माध्यम से व्यापारियों को प्रदेश और केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। भाजपा के कार्यकाल में सर्वाधिक लाभ उद्यमी और व्यापारियों को मिला है। 

इंस्पेक्टर राज से व्यापारी को छूट मिलनी चाहिए
व्यापारी सम्मेलन में, गाजियाबाद, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, गौतमबुद्ध नगर, बागपत और सहारनपुर के व्यापारी शामिल होने पहुंचे। संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष अजय गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन में व्यापारी की मन की बात सुनी जाएगी यह पहली बार संभव हुआ है। इंस्पेक्टर राज से व्यापारी को छूट मिलनी चाहिए। व्यापारी के उत्पीड़न को रोकने के लिए सरकार बहुत से प्रयास किए हैं। अभी कुछ विषय हैं जिन पर विचार किया जाना आवश्यक है।

तमाम भाजपा नेता मंच पर मौजूद
व्यापारी सम्मेलन में भाजपा पश्चिमी यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसौदिया, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, राज्यमंत्री डॉ सोमेंद्र तोमर, सांसद राजेंद्र अग्रवाल, विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, भाजपा जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा समेत तमाम भाजपा नेता मंच पर मौजूद रहे।

Also Read

मेरठ में गन्ना समिति के चुनाव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, प्रत्याशियों के समर्थक आए आमने-सामने

3 Oct 2024 09:03 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में गन्ना समिति के चुनाव में फर्जी वोट डालने को लेकर मारपीट, प्रत्याशियों के समर्थक आए आमने-सामने

दोनों प्रत्याशियों के समर्थक आमने सामने आ गए और जमकर मारपीट हुई। समर्थकों ने एक दूसरे के कपड़े तक फाड़ दिए। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को मामला संभालना पड़ा। इसके बावजूद भी जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई।  और पढ़ें