Meerut News : 'सशक्त सेना, समृद्ध भारत' का संदेश लेकर मेरठ पहुंचीं महिला साइक्लिस्ट का डीएम ने किया स्वागत

'सशक्त सेना, समृद्ध भारत' का संदेश लेकर मेरठ पहुंचीं महिला साइक्लिस्ट का डीएम ने किया स्वागत
UPT | मेरठ पहुंचीं साइकिलिस्ट आशा मालवीय का डीएम दीपक मीणा ने स्वागत किया।

Oct 09, 2024 22:21

उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी-कारगिल-सियाचिन तक साइकिल से पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Oct 09, 2024 22:21

Short Highlights
  • एमपी राजगढ़ की आशा मालवीय भारत भ्रमण पर निकलीं
  • राष्ट्रीय महिला साइकिलिस्ट का डीएम ने किया उत्साहवर्धन, दी शुभकामनाएं
  • पूरे भारत की 26,000 किमी की आशा मालवीय ने की यात्रा 
Meerut News : मेरठ में आज मध्य प्रदेश के राजगढ़ जनपद की निवासी आशा मालवीय पहुंची। मेरठ कलेक्ट्रेट पहुंचने पर आशा मालवीय का जिलाधिकारी मेरठ दीपक मीणा ने जोरदार तरीके से स्वागत किया और उनको महिला सशक्तिकरण के लिए प्रेरित किया।

आशा मालवीय राष्ट्रीय एकल महिला सोलो साइक्लिस्ट एवं एथलीट
आशा मालवीय राष्ट्रीय एकल महिला सोलो साइक्लिस्ट एवं एथलीट हैं। जो कि आज 10,000 किलोमीटर की साइकिल से यात्रा तय करते हुए मेरठ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंची। कलेक्ट्रेट परिसर पर जिलाधिकारी दीपक मीणा ने महिला एथलीट का स्वागत किया।

उनके उज्जवल भविष्य की कामना की
डीएम ने साइकिल से यात्रा करके पहुंची महिला एथलीट का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। डीएम ने महिला एथलीट को आगे की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। महिला साइकिलिस्ट ने बताया कि वो एक नवम्बर 2022 से 15 अगस्त 2023 तक संपूर्ण भारत में 26,000   किमी एकल महिला साइकिल यात्रा महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से पूर्ण कर चुकी हैं।

कन्याकुमारी-कारगिल-सियाचिन तक साइकिल से पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि 
उन्होंने बताया कि कारगिल विजय दिवस की रजत जयंती के अवसर पर कन्याकुमारी-कारगिल-सियाचिन तक साइकिल से पहुँच कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि सशक्त सेना समृद्ध भारत का संदेश पूरे विश्व को देना ही इस यात्रा का उद्देश्य है। साइकिल यात्रा के बारे में बताया कि दिनाँक 26-जुलाई 2024 को कारगिल पहुँच कर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये 15 अगस्त को सियाचिन पहुंचीं। यह यात्रा आगे देश की राजधानी दिल्ली पहुंचेगी।

Also Read