Meerut News : घरेलूू हिंसा और आर्थिक परेशानी महिलाओं को बना रही मानसिक रोगी

घरेलूू हिंसा और आर्थिक परेशानी महिलाओं को बना रही मानसिक रोगी
UPT | जिला अस्पताल में आ रहे महिलाओं के मानसिक रोग के अधिक मामले

May 12, 2024 10:13

जो कि घरेलू हिंसा का शिकार हैं। जिले में महिला अधिक मानसिक रोग का शिकार हो रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाली अधिकांश महिलाएं परिवार...

May 12, 2024 10:13

Short Highlights
  • अस्पतालों में काउंसलिंग के दौरान घरेलू हिंसा के अधिक मामले आ रहे सामने 
  • विवाद और परेशानी होने पर डिप्रेशन में पहुंच रहे लोग
  • सबसे अधिक महिलाएं हो रही मानसिक बीमारी का शिकार 
Meerut : मेरठ में घरेलू हिंसा महिलाओं को मानसिक रोगी बना रही है। जिला अस्पताल में काउंसलिंग के दौरान घरेलू हिंसा के मामले अधिक आ रहे हैं। सबसे अधिक महिलाएं मानसिक बीमारी का शिकार हो रही हैं। अस्पताल में जांच के लिए पहुंच रहे दस मरीजों में छह महिला मरीज हैं। जो कि घरेलू हिंसा का शिकार हैं। जिले में महिला अधिक मानसिक रोग का शिकार हो रही हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाली अधिकांश महिलाएं परिवार में होने वाली कलह के कारण बीमारी का शिकार हो रही हैं।

विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाएं ही बात को बार-बार सोचती
विशेषज्ञों का कहना है कि महिलाएं ही बात को बार-बार सोचती रहती हैं। जिससे उनकी सोचने की शक्ति प्रभावित होती है। इससे वह मानसिक बीमारी का शिकार होती हैं। ऐसे मरीज  को घबराहट होना, छोटी बात पर गुस्सा होना। इसके अलावा परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होना भी मानसिक बीमारी का कारण बन रहा है। घर परिवार के बारे में अधिक सोचना और नींद पूरी ना होना भी मानसिक रोग का कारण है। 

परेशानी हो तो उसके बारे में सोचकर परेशान
मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार का कहना है कि महिलाएं घर में अकेली होती हैं। ऐसी स्थिति में वो अधिक सोचती हैं। खासकर घर में कोई विवाद या परेशानी हो तो उसके बारे में सोचकर परेशान होती हैं। जिला अस्पताल में आने वाली अधिकांश महिलाएं आर्थिक समस्या और परिवार के विवाद के कारण मानसिक बीमारी का शिकार हो रही हैं। ऐसी महिलाओं को काउंसलिंग के दौरान तनाव ना लेने के बारे में बताया जाता है। 

Also Read

गाजियाबाद में पोर्टेबल मशीन से कार में कर रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण

8 Jul 2024 10:01 PM

गाजियाबाद Ghaziabad News : गाजियाबाद में पोर्टेबल मशीन से कार में कर रहा था भ्रूण लिंग परीक्षण

हरियाणा के सोनीपत से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को गजियाबाद में भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाली टीम की महिला को पकड़ा वहीं… और पढ़ें