यूपी में मौसम की करवट : तापमान 30 डिग्री के पार, आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार

तापमान 30 डिग्री के पार, आज इन जिलों में बूंदाबांदी के आसार
UPT | Today weather update

Mar 13, 2024 09:58

जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रात का तापमान भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। दिन का तापमान समान्य से...

Mar 13, 2024 09:58

Short Highlights
  • पश्चिम यूपी में सक्रिय हुआ वेस्टर्न डिर्स्टबेंस
  • दिन का तापमान समान्य से ऊपर होने से बढ़ी गर्मी
  • 17 मार्च तक जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना
UP Weather Update : पश्चिम उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के सक्रिय होने से आज बुधवार को  कई जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद आने वाले पांच दिन तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोत्तरी होगी और गर्मी बढ़ेगी। 

रात का तापमान भी तेजी के साथ बढ़ रहा
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष ने बताया कि मार्च के दूसरे सप्ताह में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम मौसम में नमी है। दिन में गर्मी के साथ मौसम में शुष्की है। जिससे अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। रात का तापमान भी तेजी के साथ बढ़ रहा है। दिन का तापमान समान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।

अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क
आज बुधवार को मेरठ, बिजनौर, सहारनपुर, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, बुलंदशहर और हापुड में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके बाद 17 मार्च तक अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। उन्होंने बताया कि इस तरह से बढ़ रही गर्मी फसलों के लिए नुकसानदायक है। आमतौर पर होली के बाद मौसम में गर्मी तेजी से बढ़ती है। लेकिन इस बार मार्च के दूसरे सप्ताह में ही तापमान 30 डिग्रीे के पार पहुंच गया है।

हवा की रफ्तार कम होने से एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक
मेरठ में अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम में परिवर्तन और हवा की रफ्तार कम होने से एक्यूआई यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक 100 के पार पहुंच गया है। मेरठ का एक्यूआई आज सुबह 120 दर्ज किया गया है। मंगलवार की शाम को मेरठ का एक्यूआई 140 तक पहुंच गया था। एनसीआर के जिलों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़ा है।   

Also Read

परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

6 Oct 2024 05:38 PM

मेरठ महेंद्र सिं​ह टिकैत जयंती : परतापुर थाने पहुंचे नरेश टिकैत ने कहा, ये भाजपा सरकार बड़ी खतरनाक

जिलाधिकारी से मिलवाने मेरठ कलेक्ट्रेट ले गए जहां पर वार्ता जारी है। धरनास्थल पर अभी सैंकड़ों ट्रैक्टर और किसान मौजूद हैं। और पढ़ें