UP Today Weather : दशहरे मेला में जाने से पहले जान लें अपने जिले के मौसम का हाल

दशहरे मेला में जाने से पहले जान लें अपने जिले के मौसम का हाल
UPT | Dussehra Weather Update

Oct 11, 2024 11:22

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि प्रदेश में ठंड का मौसम 20 अक्टूबर के बाद शुरू होने वाला है। दिन के तापमान में कमी आएगी और रातें पहले से अधिक ठंडी होगी। इसके बाद नवंबर माह में सुबह और रात के समय ठंड होगी। पश्चिमी जिलों में ठंड का असर जल्दी होगा। 

Oct 11, 2024 11:22

Short Highlights
  • आईएमडी ने जारी किया दशहर पर मौसम अपडेट 
  • दशहरे को कुछ जिलों में हल्की बारिश का अनुमा
  • आज नवमी पर पश्चिम यूपी के जिलों में मौसम रहेगा शुष्क 
UP Today Weather : उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज हर रोज बदला रहा है। मानसून की विदाई प्रदेश से हो गई है। हालांकि अभी भी मेरठ का मौसम गर्म और उमस वाला बीत रहा है। दशहर में पर मौसम का हाल कैसा होगा इसको लेकर आईएमडी अपनी रिपोर्ट जारी की है। आईएमडी की जारी रिपोर्ट के अनुसार नवमी का मौसम और दशहरा का मौसम मिला चुला सा रहने वाला है। ऐसे में दशहरा पर मौसम साफ रहने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि कुछ जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबादी की संभावना व्यक्त की गई है। जिस जिलों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। उनमें चित्रकूट मंडल, कानपुर मंडल के जिले शामिल हैं। जहां पर दशहरा को हल्की बूंदाबादी होने की संभावना है। 

उत्तर प्रदेश में दशहरा पर मौसम का मिजाज 
आमतौर पर शुष्क रहने वाला है। लकिन कुछ जिलों में बारिश की संभावना है। हलांकि दशहरा पर तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। मौसम विभाग ने आज शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहने की संभावना जताई है। आईएमडी ने बताया कि कुछ जगहों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसी के राज्य के पूर्वी और पश्चिमी भागों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एन सुभाष ने बताया कि प्रदेश में ठंड का मौसम 20 अक्टूबर के बाद शुरू होने वाला है। दिन के तापमान में कमी आएगी और रातें पहले से अधिक ठंडी होगी। इसके बाद नवंबर माह में सुबह और रात के समय ठंड होगी। पश्चिमी जिलों में ठंड का असर जल्दी होगा। 



आज कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ की संभावना है। आईएमडी ने बताया कि आज शुक्रवार को पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में मौसम पूरा साफ रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों यानी 12 और 13 अक्टूबर को प्रदेश में मौसम साफ होने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने चेतावनी भी नहीं जारी की है। आज दिन में शुष्क मौसम रहेगा। 

Also Read

100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद मिला सुराग, पुलिस ने दबोचा

11 Oct 2024 09:22 PM

गौतमबुद्ध नगर गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिए शोरूम से लूट ली कार : 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद मिला सुराग, पुलिस ने दबोचा

नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में तीन युवकों ने शोरूम से नई गाड़ी ही लूट ली। 15 दिनों तक उस कार से मौज-मस्ती की। लेकिन अब तीनों जेल की सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। और पढ़ें