Today Health News : शुगर कंट्रोल और कामशक्ति बढ़ाने में मददगार है ये फल, चेहरे की खूबसूरती और जवानी के लिए है फायदेमंद

शुगर कंट्रोल और कामशक्ति बढ़ाने में मददगार है ये फल, चेहरे की खूबसूरती और जवानी के लिए है फायदेमंद
UPT | Today Health News

Oct 14, 2024 08:11

इस कंद फल के नियमित सेवन से कामशक्ति भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयुर्वेद के अनुसार इस कंद फल में चमत्कारिक गुण मौजूद हैं।

Oct 14, 2024 08:11

Short Highlights
  • शकरकंद को आयुर्वेद में ऊर्जा का खजाना कहा गया 
  • पोषक तत्वों और स्वास्थ्य के लिहाज से इसके कई फायदे 
  • बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए की होती है अधिक मात्रा 
Today Health News : दिखना चाहते हैं सुंदर और जवान और शुगर को करना है कंट्रोल तो आज यहां एक ऐसे कंद के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके खाने से सेहत दुरूस्त रहेगी। इस कंद फल के नियमित सेवन से कामशक्ति भी बढ़ाने में मदद मिलेगी। आयुर्वेद के अनुसार इस कंद फल में चमत्कारिक गुण मौजूद हैं। शकरकंद या स्वीट पोटैटो का सेवन सर्दियों में काफी लाभदायक होता है। ठंड में ये शरीर को गर्म रखता हैं। आयुर्वेदाचार्य डा. ब्रज भूषण शर्मा के अनुसार शकरकंद की गहरे रंग की प्रजाति में कैरोटिनॉयड होता है। इसमें बीटा-कैरोटीन और विटामिन ए अधिक मात्रा में पाया जाता है। 

400 फीसदी से अधिक विटामिन ए पाया जाता है
100 ग्राम शकरकंद में 400 फीसदी से अधिक विटामिन ए पाया जाता है। उन्होंने बताया कि शकरकंद में आयरन, कॉपर, फोलेट, विटामिन्‍स और मैगनीशियम  आदि होते हैं, जिससे इम्‍यून सिस्‍टम मजबूत बनता है। इसको खाने से त्‍वचा में चमक आती है। इससे चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती। इसमें मौजूद विटामिन सी त्‍वचा में कोलाजिन का निर्माण करता है। जिससे आप सदाबहार जवां और खूबसूरत रहते हैं।

कामशक्ति को बढ़ाने में मददगार
शकरकंद डायट्री फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है। इसके सेवन से खून बढ़ता है। शरीर मोटा होता है। इसीे के साथ यह कामशक्ति को बढ़ाता है। शकरकंद में कैरोटीनॉयड नामक तत्व पाया जाता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन बी6 डायबिटिक हार्ट डिजीज में फायदेमंद होता है।

मोटापा और शुगर को करता है कंट्रोल 
शकरकंद में अधिक मात्रा में स्टार्च होता है। जिसके 100 ग्राम में 90 कैलोरीज होती हैं। इसके सेवन से मोटापा, शुगर और दिल की बीमारी से रक्षा होती है। यह आरोग्यवर्धक तथा ऊर्जा प्रदान करने वाला होता है।

Also Read

प्याज-टमाटर ने बिगाड़ दिया घर का बजट, 120 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

14 Oct 2024 09:45 AM

गाजियाबाद Ghaziabad News : प्याज-टमाटर ने बिगाड़ दिया घर का बजट, 120 रुपये प्रति किलो पहुंचा भाव

सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं की माने तो अब छठ पूजन तक सब्जियों की कीमतों में वृद्धि होगी। हालांकि कुछ सब्जियों के दाम घटने के भी संकेत हैं। और पढ़ें