किसान ने कर्ज उतारने के लिए अपना मकान बेच दिया था जिसके चलते उसकी पत्नी नाराज थी और मायके चली गई थी।
मेरठ में किसान ने की आत्महत्या : मकान बेचने से नाराज पत्नी चली गई मायके, शीशम के पेड़ पर लटककर दे दी जान
Jul 19, 2024 19:58
Jul 19, 2024 19:58
- कर्ज के चलते किसान काफी तनाव में चल रहा था
- किसान के आत्महत्या की घटना से मचा हड़कंप
- आज सुबह शीशम के पेड़ से लटका मिला शव
शव शीशम के पेड़ पर लटका देख
आज शुक्रवार को सुबह किसान का शव पेड़ से लटका मिला। इससे इलाके में इलाके में सनसनी फैल गई। रास्ते से गुजर रहे ग्रामीणों ने किसान का शव शीशम के पेड़ पर लटका देख थाना पुलिस को जानकारी दी। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि किसान ने कर्ज के चलते आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने पर खुदकुशी की है।
परिजनों ने रात में काफी खोजबीन की
खंदावली निवासी महेश गिरी पुत्र नानक चंद गिरी गुरुवार की शाम लापता हो गए थे। परिजनों ने रात में काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चला। शुक्रवार सुबह किसान खंदरावली खरखौदा संपर्क मार्ग पर पहुंचे तो वहां खेत में शीशम के पेड़ से महेश गिरी की लाश लटकी मिली। सूचना पर पुलिस पहुंच गई तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मकान का आधा हिस्सा बेच दिया
पुलिस के मुताबिक, मृतक किसान पर बड़ा कर्ज था। जिस कारण आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर चल रही थी। महेश गिरी अपनी कृषि भूमि को पहले बेच चुका था। बताया जा रहा है कि कर्जदारों के तकादे के कारण दो दिन पहले महेश गिरी ने मकान का आधा हिस्सा बेच दिया। चर्चा है कि मकान बेचने से पत्नी नाराज हुई वह अपने मायके चली गई। महेश गिरी अपने समाज के एक व्यक्ति की जमीन बंटाई पर लेकर अपना घर का खर्च चला रहा था। परिवार वालों का कहना है कि पत्नी के चले जाने के कारण उसने खुदकुशी की है।
Also Read
19 Sep 2024 08:42 PM
रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें