विधानसभा उपचुनाव से पहले भाजपा में रार : श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला ने मांगा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इस्तीफा

श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला ने मांगा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इस्तीफा
UPT | श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला द्वारा किया गया पोस्ट।

Jul 18, 2024 01:32

इस बयान पर मेरी समझ से संगठन की जिम्मेदारी बड़ी होती है। आगे लिखा कि माननीय उप मुख्यमंत्री जी श्री @kpmaurya1 जी का आशय यही रहा होगा कि हार की बड़ी जिम्मेदारी संगठन की ही है। इसलिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए।

Jul 18, 2024 01:32

Short Highlights
  • सुनील भराला ने अपने एक्स पर पोस्ट शेयर कर मांगा प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा 
  •  उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान पर कटाक्ष
  • भाजपा में बयानबाजी का दौर, अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे पदाधिकारी 
Meerut News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली हार के बाद अब पार्टी के अंदर घमासान मचा हुआ है। भाजपा विश्वस्त सूत्रों की माने तो जहां उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और सीएम योगी आदित्यनाथ के बीच सियासी विवाद की खाई गहरा रही है। वहीं दूसरी ओर अब श्रम कल्याण परिषद के पूर्व अध्यक्ष सुनील भराला ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट शेयर कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने की बात कहकर एक और विवाद खड़ा कर दिया है। सुनील भराला ने अपने एक्स पोस्ट में कहा कि संगठन सरकार से बड़ा होता है तो जिम्मेदारी भी बड़ी होती है। सुनील भराला ने उप-मुख्यमंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से इस्तीफे देने को लेकर टिप्पणी की है।

पंडित सुनील भराला ने आज बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की
श्रम कल्याण बोर्ड परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंडित सुनील भराला ने आज बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की है। जिसमें उन्होंने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के संगठन सरकार से बड़ा होता है वाले बयान पर कटाक्ष व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी से हार की जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे को लेकर पोस्ट की है। बता दें लोकसभा चुनाव में यूपी में पार्टी की हार के बाद से भाजपा में बयानबाजी का दौर जारी है। पदाधिकारी अपनी ही पार्टी पर सवाल खड़े कर रहे है और विवादित बयानबाजी कर रहे है। पूर्व में पंडित सुनील भराला ने थानों, तहसीलों पर भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाते हुए लोकसभा चुनाव में हार की बात कही थी। और इस मामले में एक्स पर वीडियो पोस्ट की थी। 

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन सरकार से बड़ा होता है वाला बयान दिया
हाल ही में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संगठन सरकार से बड़ा होता है वाला बयान दिया था। वहीं आज बुधवार को पंडित सुनील भराला ने फिर से सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट की। लिखा 'संगठन सरकार से बड़ा होता है- केशव प्रसाद मौर्य। वैसे ये पंडित दीन दयाल जी भाग 3 पर लिखा है।

मेरी समझ से संगठन की जिम्मेदारी बड़ी होती है
इस बयान पर मेरी समझ से संगठन की जिम्मेदारी बड़ी होती है। आगे लिखा कि माननीय उप मुख्यमंत्री जी श्री @kpmaurya1 जी का आशय यही रहा होगा कि हार की बड़ी जिम्मेदारी संगठन की ही है। इसलिए माननीय प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को अविलंब हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से त्याग पत्र दे देना चाहिए। भाजपा में ऐसी परिपाटी रही है। जहां तत्कालीन अध्यक्षों जैसे कलराज मिश्र, विनय कटियार जैसे नेताओं ने अपनी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफे दिए थे। संगठन का असली कार्यकर्ता वो ही है, जो अपनी गद्दी से पहले अपने संगठन व पार्टी के बारे में सोचे।

अपनी बात रखने का अधिकार हर पार्टी के कार्यकर्ता को है
प्रदेश अध्यक्ष से इस्तीफा देने की पोस्ट में पंडित सुनील भराला ने कहीं न कहीं उप मुख्यमंत्री के बयान पर कटाक्ष कर दिया और हार के पीछे बड़ी जिम्मेदारी संगठन की बताई है। इस बारे में जब उत्तर प्रदेश टाइम्स ने सुनील भराल से बात की तो उन्होंने कहा कि वो पार्टी के कार्यकर्ता हैं और अपनी बात रखने का अधिकार हर पार्टी के कार्यकर्ता को है। 

Also Read

मुस्लिम युवाओं में नशीली दवाओं की लत का बढ़ना समुदाय और राष्ट्र दोनों के लिए नुकसान - रेशमा फातीम

28 Aug 2024 09:19 PM

बागपत Baghpat News : मुस्लिम युवाओं में नशीली दवाओं की लत का बढ़ना समुदाय और राष्ट्र दोनों के लिए नुकसान - रेशमा फातीम

मुस्लिम युवा और उनका भविष्य के को लेकर हुई सेमिनार में नशे की तरफ बढ़ते मुस्लिम युवाओं के बारे में चिंता जाहिर की गई। रेशम फातिमा ने कहा कि ये लत एक व्यक्तिगत त्रासदी से कहीं अधिक है, जो कि एक सामूहिक संकट बन रही है। और पढ़ें