यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर हुआ महंगा : टोल दरों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब इतने चुकाने होंगे रुपये

टोल दरों में 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी, अब इतने चुकाने होंगे रुपये
UPT | यमुना एक्सप्रेसवे

Oct 04, 2024 11:44

यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब और महंगा हो गया है। नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है...

Oct 04, 2024 11:44

Greater Noida News : यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करना अब और महंगा हो गया है। नोएडा से आगरा को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण एक्सप्रेसवे की टोल दरों में 12 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है, जो बुधवार रात 12 बजे से प्रभावी हो गई है। यह जानकारी यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) डॉ. अरुणवीर सिंह ने दी। यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में टोल दरें बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, जिसे मंजूरी मिल चुकी है।

ये भी पढ़ें : इलाहाबाद हाईकोर्ट का अहम फैसला, सहमति से बने शारीरिक संबंध तो रेप नहीं

लंबे समय से की जा रही थी टोल दरें बढ़ाने की मांग
डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे का संचालन करने वाली कंपनी पिछले कई वर्षों से टोल दरों में बढ़ोतरी की मांग कर रही थी। हालांकि, विभिन्न कारणों से प्राधिकरण का बोर्ड इस प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दे रहा था। पिछले दो वर्षों से टोल दरें बढ़ाने के प्रस्तावों को निरस्त कर दिया गया था, लेकिन अब संचालक कंपनी द्वारा प्रस्तुत किए गए आंकड़ों और सत्यापन के बाद इस बढ़ोतरी को स्वीकृति दी गई है।



नई टोल दरें लागू
  • दोपहिया और तीन पहिया वाहन- अब प्रति किलोमीटर 1.50 रुपये टोल देना होगा, जबकि पहले यह दर 1.25 रुपये प्रति किलोमीटर थी।
  • कार और जीप जैसे हल्के चार पहिया वाहन- इनसे 2.95 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जाएगा, जबकि पहले यह 2.50 रुपये थी।  
  • हल्के व्यावसायिक वाहन- टोल दर अब 4.60 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है, पहले यह 4.15 रुपये प्रति किलोमीटर थी।  
  • बस और ट्रक- इन वाहनों से अब प्रति किलोमीटर 9.35 रुपये टोल वसूला जाएगा, जो पहले 8.45 रुपये था।  
  • निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाले भारी और मल्टी-एक्सल वाहन- इन वाहनों की टोल दर अब 14.25 रुपये प्रति किलोमीटर हो गई है, जो पहले 12.90 रुपये थी।  
  • विशाल आकार वाले वाहन (7 या उससे अधिक एक्सल वाले)- इनसे 18.35 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से टोल वसूला जाएगा, जबकि पहले यह 16.60 रुपये प्रति किलोमीटर था।

यात्रियों पर सीधा असर
यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले यात्रियों और व्यापारिक वाहन चालकों पर यह बढ़ोतरी सीधा असर डालेगी। यह एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर से आगरा तक के सफर को सुगम बनाने के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और पर्यटन क्षेत्रों को जोड़ता है। टोल दरों में इस वृद्धि से सफर की लागत में इजाफा हो सकता है, जिससे व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : मूर्ति विसर्जन मामला : प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और सरकार की गाइडलाइन पर संशय में इलाहाबाद हाईकोर्ट, जानें पूरा मामला

प्राधिकरण ने दी मंजूरी
YEIDA के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने कहा कि संचालक कंपनी की वर्षों से चली आ रही मांगों और आंकड़ों के आधार पर दरें बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।

Also Read

पुलिस मुठभेड़ में मवाना में डकैती डालने के आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

4 Oct 2024 04:30 PM

मेरठ Meerut News : पुलिस मुठभेड़ में मवाना में डकैती डालने के आरोपी को लगी गोली, दो गिरफ्तार

दूसरा आरोपी दोनाली बन्दूक को फेंककर ईख के खेतों की तरफ भाग गया था। जिसे भी पुलिस टीम द्वारा काम्बिंग कर खेतों से गिफ्तार किया गया। और पढ़ें