Noida News : अरविंद केजरीवाल पत्नी संग पहुंचे नोएडा,  यूपी में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर

अरविंद केजरीवाल पत्नी संग पहुंचे नोएडा,  यूपी में संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
UPT | अरविंद केजरीवाल

May 25, 2024 19:17

केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पार्टी के उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के सेक्टर-81 स्थित आवास पर पहुंचे...

May 25, 2024 19:17

Short Highlights
  • अरविंद केजरीवाल पत्नी संग पहुंचे नोएडा
  • यूपी की योजनाओं पर की गई चर्चा
  • कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया
     
Noida News : दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नोएडा दौरे पर पहुंचे। वह अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ पार्टी के उत्तर प्रदेश युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना के सेक्टर-81 स्थित आवास पर पहुंचे। जहां आप के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का फूल मालाओं से स्वागत सत्कार किया। 

यूपी की योजनाओं पर की गई चर्चा
यूपी युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पंकज अवाना ने बताया कि केजरीवाल ने पार्टी की भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। जिसमें लोकसभा चुनाव के बाद यूपी और कई अन्य राज्यों में आम आदमी पार्टी के संगठन को और मजबूत करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने अरविंद केजरीवाल को नोएडा में ट्रांसपोर्ट की कमी, बिजली की असुविधा, किसानों और फ्लैट खरीदारों की समस्या से केजरीवाल को अवगत कराया गया है। 

 मैं नोएडा के लोगों से समर्थन मांगने आया हूं
 अरविंद केजरीवाल ने कहा की, "जब-जब किसी तानाशाह ने सत्ता संभालने की कोशिश की, देश की जनता ने उसे उखाड़ फेंका। आज फिर एक तानाशाह लोकतंत्र को खत्म करना चाहता है। मैं उस तानाशाह के खिलाफ लड़ रहा हूं लेकिन मैं अकेले कुछ नहीं कर सकता। इसलिए हम सबको साथ खड़ा होना पड़ेगा। इस तानाशाह से देश को बचाने के लिए नोएडा के लोगों से समर्थन मांगने आया हूं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की तरह नोएडा का भी विकास किया जाएगा। देश की जनता ने भाजपा को सबक सिखाने का निर्णय लिया है। चार जून को इंडिया गठबंधन देश को एक नया विकल्प देगा।   

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें