हाथरस सत्संग भगदड़ : हादसे में घायल दो महिलाओं का नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल दो महिलाओं का नोएडा के जिला अस्पताल में इलाज जारी
UPT | हाथरस सत्संग भगदड़ दो महिलाएं नोएडा जिला अस्पताल में

Jul 04, 2024 11:40

हाथरस हादसे में घायल होने के बाद दो महिलाएं नोएडा पहुंची हैं। दोनों का नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों महिलाएं ग्रेटर नोएडा के दादरी की रहने वाली हैं।

Jul 04, 2024 11:40

Noida News : हाथरस हादसे में घायल होने के बाद दो महिलाएं नोएडा पहुंची हैं। दोनों का नोएडा के जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। दोनों महिलाएं ग्रेटर नोएडा के दादरी की रहने वाली हैं। महिलाओं ने बातचीत के दौरान कहा कि बस भगवान ने बचा लिया, नहीं तो मौत सामने ही खड़ी थी। 

भगदड़ में गंभीर रूप से घायल  
सेक्टर 39 जिला अस्पताल में भर्ती 50 वर्षीय अनीता और 30 वर्षीय बबीता भर्ती हैं। अनीता ने बदन दर्द की शिकायत की। डॉक्टरों ने उपचार से पहले ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी टेस्ट कराया। जांच रिपोर्ट सामान्य आई। उधर, डॉक्टरों ने बबीता की ब्लड टेस्ट, अल्ट्रासाउंड टेस्ट, एक्स-रे, ईसीजी टेस्ट कराया। जांच रिपोर्ट सामान्य आई। एहतियात के तौर पर दोनों महिलाओं को अस्पताल परिसर की इमरजेंसी में आईसीयू-3 में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टरों की टीम महिलाओं का इलाज कर रही है। सीएमएस डॉ. रेनू अग्रवाल का कहना है कि घायल महिलाओं की देखभाल के लिए टीम लगाई गई है। महिलाओं की हालत सामान्य है। 

ये भी पढ़ें : आज की सबसे बड़ी खबर : हाथरस कांड की जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग गठित, जस्टिस बृजेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष होंगे

हाथरस प्रशासन की टीम ने नहीं किया संपर्क 
सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने कहा कि हाथरस प्रशासन ने डॉक्टर और एंबुलेंस के संबंध में संपर्क नहीं किया है और जिले से कोई टीम भी नहीं भेजी गई है। वहीं हाथरस प्रशासन की टीम ने अभी तक मदद के लिए अस्पताल से संपर्क नहीं किया है।

Also Read

भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खत्म कराया अनशन, बोले-लड़ना है तो खा पीकर लड़ो

6 Oct 2024 10:30 PM

मेरठ Meerut News : भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने खत्म कराया अनशन, बोले-लड़ना है तो खा पीकर लड़ो

रविवार को किसानों के बीच पहुंचे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने आमरण अनशन पर बैठे बाबा विजयपाल सिंह घोपला को जूस पिलाकर उनका आमरण अनशन तुड़वाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि लड़ना है तो खा पीकर लड़ो।  और पढ़ें