Gautam Buddha Nagar Loksabha Seat : भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने लगाई हैट्रिक, तीसरी बार हासिल की जीत

भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा ने लगाई हैट्रिक, तीसरी बार हासिल की जीत
UPT | गौतमबुद्ध नगर से डॉ.महेश शर्मा जीते।

Jun 04, 2024 19:10

गौतमबुद्ध नगर से डॉ.महेश शर्मा ने जीत हासिल की हैं। डॉक्टर महेश शर्मा ने करीब साढे 5 लाख वोटों से भी ज्यादा मतों से चुनाव जीता हैं। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात...

Jun 04, 2024 19:10

Noida News : गौतमबुद्ध नगर से डॉ. महेश शर्मा ने जीत हासिल की हैं। डॉ. महेश शर्मा ने करीब साढे 5 लाख वोटों से भी ज्यादा मतों से चुनाव जीता हैं। यह अपने आप में ही बहुत बड़ी बात है। डॉ.महेश शर्मा लगातार तीसरी बार सांसद चुने गए हैं। वह पहली बार वर्ष 2014 और फिर वर्ष 2019 में सांसद बने थे। अब गौतमबुद्ध नगर की जनता ने एक बार फिर उनको सांसद बनाया है। अब ऐसे में चर्चा चल रही है कि वह केंद्रीय मंत्रीमंडल में जगह ले सकते हैं।

लगभग साढ़े पांच लाख वोटों से जीते डॉ.महेश शर्मा
लोकसभा चुनाव 2024 में डॉ.महेश शर्मा का कुल 8,57,829 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर इंडिया गठबंधन से प्रत्याशी महेंद्र नागर को 2,98,357 वोट मिले हैं। तीसरे नंबर पर बसपा उम्मीदवार राजेंद्र सोलंकी को 2,51,615 वोट मिले हैं। कुल मिलाकर डॉ.महेश शर्मा ने 5,59,472 वोटों के मार्जन से जीत हासिल की।

तीसरी बार बने सांसद
गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से डॉक्टर महेश शर्मा तीसरी बार सांसद बने हैं। यह डॉ डॉ.महेश शर्मा की सबसे बड़ी जीत है। डॉ.महेश शर्मा को 8,57,829 वोट मिले हैं। विपक्ष उनके सामने आधे में भी नहीं टिक पाया।  जिले में कुल 14,35,720 वोट पड़े थे। जिसमें से आधे से ज्यादा वोट डॉ.महेश शर्मा को मिले। 

पहली बार साल 2014 में बने थे सांसद
डॉ.महेश शर्मा ने पहली बार वर्ष 2009 में चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में उनको हार का सामना करना पड़ा था। भाजपा से डॉक्टर महेश शर्मा और बसपा से सुरेंद्र सिंह नागर के बीच कांटे की टक्कर हुई थी, जिसमें सुरेंद्र सिंह नागर सांसद बन गए थे। उसके बाद वर्ष 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में डॉक्टर महेश शर्मा ने जीत हासिल की। उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार नरेंद्र भाटी को हरा दिया था। नरेंद्र भाटी अब भाजपा में हैं और एमएलसी हैं। 

अब तक की सबसे बड़ी जीत
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर डॉ.महेश शर्मा का मुकाबला बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार सतवीर गुर्जर से हुआ। जिसमें डॉक्टर महेश शर्मा को 8,30,812 वोट मिले। जबकि, सतवीर गुर्जर को 4,93,890 वोट मिले थे। महेश शर्मा ने बड़ी जीत हासिल की थी। अब चौथी बार डॉ.महेश शर्मा से उससे भी बड़ी जीत हासिल की है।

Also Read

मेट्रो कॉरिडोर के साथ 500 मीटर तक होगी विशेष प्रगति

8 Jul 2024 08:43 AM

गाजियाबाद गाजियाबाद के विकास में जुड़ेगा नया अध्याय : मेट्रो कॉरिडोर के साथ 500 मीटर तक होगी विशेष प्रगति

मेट्रो कॉरिडोर के दोनों ओर 500 मीटर तक ट्रांजिट-ओरिएंटेड डेवलपमेंट (टीओडी) क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। यह निर्णय शहर के विकास में एक नया अध्याय... और पढ़ें