लोकसभा चुनाव 2024 : मतगणना केंद्र के भीतर सियासी और बाहर मौसमी तापमान, डॉ. महेश आगे...

मतगणना केंद्र के भीतर सियासी और बाहर मौसमी तापमान, डॉ. महेश आगे...
UPT | लोकसभा चुनाव में मतगणना चालू

Jun 04, 2024 13:49

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में मतगणना चालू है। सुबह 9:00 तक के आंकड़े आ गए हैं। आपको बता दें कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए 5000 पुलिसकर्मी काउंटिंग सेंटर पर मौजूद है...

Jun 04, 2024 13:49

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव में मतगणना चालू है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा के लिए 5000 पुलिसकर्मियों को तैनात​ किया गया है। शुरुआती एक घंटे में ही बीजेपी के डॉक्टर महेश शर्मा ने करीब 32,000 वोटों से बढ़त बना ली थी। उनके विपक्षी सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नगर और बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी के भी हौसले बुलंद हैं। 

हर राउंड में बीजेपी रही आगे 
हर बार की तरह इस बार भी जनता ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा पर वोटों की बारिश हो रही है। महेश शर्मा पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए हैं। हर राउंड के बाद यह अंतर धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। मतगणना स्थल पर जुटे सपा और बसपा कार्यकर्ताओं का मनोबल हर राउंड के बाद गिरता नजर आ रहा है। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता जोश में नजर आ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि हमें जीत का पूरा भरोसा है।

सपा-बसपा का भी हौसला कायम
भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा लगातार तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। इस बारे में सपा-बसपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि परिणाम जो भी हो, वे आखिरी राउंड तक हिम्मत नहीं हारेंगे और पूरी ताकत के साथ मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे। अभी कई राउंड की मतगणना होनी बाकी है। अगले राउंड में भाजपा प्रत्याशी पिछड़ सकते हैं। इसलिए वे आखिरी राउंड में मतगणना स्थल नहीं छोड़ेंगे।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें