Delhi Metro Viral Video : सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन पर रोमांस करते दिखा कपल

सेक्टर- 16 मेट्रो स्टेशन पर रोमांस करते दिखा कपल
UPT | Delhi Metro News

Feb 28, 2024 18:56

दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वालों की रोज नई-नई वीडियो वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक वीडियो में मेट्रो के अंदर कुछ महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आई थीं।

Feb 28, 2024 18:56

Delhi Metro News : दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) में सफर करने वालों की रोज नई-नई वीडियो वायरल होती रहती हैं। कुछ दिनों पहले एक वीडियो में मेट्रो के अंदर कुछ महिलाएं आपस में लड़ाई करती नजर आई थीं। वे एक-दूसरे के बाल खींचकर हाथापाई कर रही थीं। इसके अलावा एक वीडियो ऐसी भी थी, जिसमें कपल जूते में कोल्ड्रिंक पी रहे थे। फिर अभी कुछ दिनों पहले ही एक और वीडियो सामने आई थी। जिसमें दो लड़कियां सीट को लेकर एक-दूसरे से भिड़ रही थी। ऐसे में अब एक और नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बार का वीडियो मेट्रो का नहीं बल्कि मेट्रो स्टेशन का है। जहां एक कपल किस करते हुए दिख रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
20 सेकंड का वायरल वीडियो इंस्टाग्राम रील्स से बनाया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में कपल एक दूसरे को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। जहां वो लोग एक-दूसरे में इतने मसरूफ थे कि उनके आसपास कुछ लोग गुजर के जा रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ रहा है। इस वीडियो को मेट्रो स्टेशन पर खड़ी मेट्रो में सफर कर रहे एक युवक ने बनाया। इस वीडियो में युवक कह रहा है कि यह वीडियो नोएडा के सेक्टर 16 मेट्रो स्टेशन का है। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और लोग भी काफी कमेंट कर रहे हैं।

Also Read

कृषि भूमि अधिग्रहण की सीमा बढ़ाने की तैयारी, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

7 Jul 2024 07:16 PM

गौतमबुद्ध नगर गौतम बुद्ध नगर के लिए बड़ी खबर : कृषि भूमि अधिग्रहण की सीमा बढ़ाने की तैयारी, विकास परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार

राज्य मुख्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, योगी आदित्यनाथ सरकार इस जिले में औद्योगीकरण के लिए कृषि भूमि अधिग्रहण की वर्तमान अधिकतम सीमा को बढ़ाने पर विचार कर रही है। और पढ़ें