एग्जिट पोल की हवा निकली : नोएडा में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- जीतेगा इंडिया... 

नोएडा में कांग्रेस और सपा कार्यकर्ताओं में जोश, बोले- जीतेगा इंडिया... 
UPT | कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर

Jun 04, 2024 11:04

मतगणना शुरू होने के बाद से एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। शुरूआती रूझानों के बाद कोई भी पार्टी अपनी जीत को लेकर दावा नहीं कर रही है...

Jun 04, 2024 11:04

Noida News : मतगणना शुरू होने के बाद से एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। कांग्रेस और सपा के कार्यकर्ता एग्जिट पोल को लेकर मजे ले रहे हैं। उनका कहना है कि जीतेंगे हम और जीतेगा इंडिया। 

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश 
कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष रामकुमार तंवर का कहना है कि हमारे नेता राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को लेकर कहा था कि यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी पोल है। आज सबके सामने जनता का एग्जिट पोल आ गया है। जनता ने मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दों पर वोट किया है। जनता ने यूपी में भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। पूरे देश की जनता ने इन्हीं मुद्दों पर वोट किया है। भाजपा मंदिर, मजहब और जाति के नाम पर वोट मांगती रही, जिसे जनता ने नकार दिया है। जनता ने आज अपना फैसला सुना दिया है। हमारा विश्वास है कि हम ही जीतेंगे।

जनता के पोल ने दिखाया दम 
सपा नेता राघवेंद्र दूबे का कहना है कि एग्जिट पोल की हवा निकल गई है। इंडिया गठबंधन ने लोगों के मुद्दों पर बात की थी। लोगों ने उन्हें मुद्दे पर वोट किया है। शुरुआती रूझानों में इंडिया गठबंधन और एनडीए के बीच कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। जबकि एक दिन पहले एनडीए को 400 पार सीट दी जा रही थी। आज एनडीए को 250 तक भी पहुंचना मुश्किल दिख रहा है। यह सब दिखाता है कि जनता ने मोदी सरकार को नकार दिया है।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें