किसानों को रोकने का आदेश : गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने की दिल्ली कूच, नोएडा पुलिस कर रही निगरानी

गौतमबुद्ध नगर के किसानों ने की दिल्ली कूच, नोएडा पुलिस कर रही निगरानी
UPT | Farmers Movement

Feb 08, 2024 15:34

आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद किसान दिल्ली की तरफ कूच करने लगे हैं। गौतमबुद्ध नगर के हजारों किसान  गुरुवार को दिल्ली में संसद भवन की तरफ कूच कर...

Feb 08, 2024 15:34

Short Highlights
  • हजारों की संख्या में किसानों ने की दिल्ली कूच
  • हाई कमान का आदेश, किसानों को रोका जाए
  • पुलिस अधिकारी सड़कों पर तैनात
  • किसानों पर पुलिस हुई हावी, चिल्ला बॉर्डर पर अभी तक किसान पहुंच नहीं पाए 
  • कुछ किसानों को अधिकारियों ने नजर बंद किया तो कुछ को किया गिरफ्तार
Noida News : आखिरकार लंबे संघर्ष के बाद किसान दिल्ली की तरफ कूच करने लगे हैं। गौतमबुद्ध नगर के हजारों किसान गुरुवार को दिल्ली में संसद भवन की तरफ कूच कर रहे हैं। किसानों को नोएडा पुलिस ने महामाया फ्लाईओवर के पास नोएडा एक्सप्रेसवे पर रोक दिया था। इस दौरान किसानों और पुलिस अधिकारियों के बीच नोकझोंक भी हुई। अब पुलिस की निगरानी में किसान दिल्ली की तरफ रवाना होने लगे हैं। हालांकि, किसानों के लिए अभी भी राह आसान नहीं होगी। क्योंकि चिल्ला बॉर्डर पर भी दिल्ली पुलिस का पहरा है।

पुलिस ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन कोई फायदा नहीं 
अपनी मांगों को लेकर किसान काफी समय से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण और नोएडा प्राधिकरण पर धरना दे रहे थे, लेकिन किसानों की कोई सुनने वाला नहीं था। किसान लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार और अधिकारियों से मदद की गुहार लगा रहे थे, लेकिन जब कोई नतीजा सामने नहीं आया तो किसानों ने दिल्ली जाने का फैसला लिया। इसके लिए गौतमबुद्ध नगर के सभी गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इसके बाद (आज) 8 फरवरी 2024 को सभी किसान दिल्ली की तरफ कूच करने लगे। जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस अधिकारी को हुई तो उन्होंने किसानों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन किसान आगे बढ़ते रहे।

जिले में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट जारी
अपनी मांगों को लेकर किसान हजारों की संख्या में इकट्ठा होकर दिल्ली संसद भवन की तरफ जाना चाहते हैं। इसके लिए काफी समय से प्लानिंग की जा रही थी। गांव-गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा था। जिसमें फैसला लिया गया कि (गुरुवार) 8 फरवरी 2024 को किसान इकट्ठा होकर दिल्ली जाएंगे। इस जानकारी के बाद पुलिस भी एक्टिव हो गई। इस समय नोएडा और ग्रेटर नोएडा में धारा 144 के साथ हाईअलर्ट भी जारी है। पुलिस का प्रयास था कि कोई भी किसान दिल्ली ना पहुंच पाएं। इसके लिए अलग-अलग स्थान पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इन किसानों में महिलाओं की संख्या भी काफी है, लेकिन किसान किसी के रोकने पर रुक नहीं रहे।

Also Read

मेरठ में बनी पिस्टल एनसीआर में सप्लाई, पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी

6 Oct 2024 08:44 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ में बनी पिस्टल एनसीआर में सप्लाई, पुलिस ने पकड़ी अवैध शस्त्र फैक्टरी

हरियाणा पुलिस ने उसके कब्जे से देशी पिस्टल मय मैग्जीन बरामद की थी। जिसके सम्बन्ध में मुकदमा पंजीकृत है। हरियाणा पुलिस से जानकारी की गयी तो पूरा मामला खुल गया। और पढ़ें