Noida News : एहसान से नतमस्तक योगेंद्र शर्मा, ऐसे चुकाया डॉक्टर साहब का कर्जा

एहसान से नतमस्तक योगेंद्र शर्मा, ऐसे चुकाया डॉक्टर साहब का कर्जा
UPT | फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा

Feb 21, 2024 19:42

फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यहां यह बताना जरूरी है कि योगेंद्र शर्मा के भाजपा में शामिल होने की पटकथा कोई हाल-फिलहाल...

Feb 21, 2024 19:42

Noida News : फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा बुधवार को लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में विधिवत रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। यहां यह बताना जरूरी है कि योगेंद्र शर्मा के भाजपा में शामिल होने की पटकथा कोई हाल-फिलहाल में नहीं लिखी गई है। दरअसल, पटकथा तो जनवरी में हुए फोनरवा चुनाव से पूर्व ही लिखी जा चुकी थी। जिसको अमलीजामा अब जाकर पहनाया गया है। शहर की राजनीति में दिलचस्पी रखने वालों का मानना है कि योगेंद्र शर्मा ने आज भाजपा में शामिल होकर फोनरवा चुनाव में मिली जीत में डॉक्टर महेश शर्मा के एहसान को ही उतारा है।

फोनरवा चुनाव में ऐसे ही नहीं मिली थी जीत
शहर की राजनीति में अच्छी पकड़ रखने वालों ने बताया कि तीसरी बार फोनरवा अध्यक्ष पद पर योगेंद्र शर्मा की जीत इतनी आसान नहीं थी। क्योंकि आरडब्ल्यूए में उनका बहुत विरोध था। दूसरे कार्यकाल में उनके सहयोगी रहे राजीव गर्ग ने उन्हें मजबूत चुनौती दी थी। ऐसे में उनकी जीत इतनी आसान नहीं थी। सूत्र बताते हैं कि योगेंद्र शर्मा को अध्यक्ष पद और उनके पूरे पैनल को मिली शानदार जीत के पीछे सांसद डॉ. महेश शर्मा का कहीं न कहीं पूरा सपोर्ट था। वहीं, दूसरी ओर भाजपा के महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता का राजीव गर्ग और उनके पैनल को सपोर्ट बताया जाता है। किन्तु, इस चुनाव में फोनरवा अध्यक्ष पद पर डॉ. महेश शर्मा समर्थित योगेंद्र शर्मा और उनके पैनल को जीत मिली थी।

लखनऊ में थामा भाजपा का दामन 
बता दें कि सपा सुप्रीमो समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा को पार्टी में शामिल कराया था। अब फोनरवा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। लखनऊ में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। बुधवार को उन्होंने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ले ली।

जिले से खत्म हुआ मजबूत दावेदार
बता दें योगेंद्र शर्मा ने विधानसभा चुनाव 2022 से पहले समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली थी। किन्तु, उन्होंने उस वक्त विधानसभा चुनाव नहीं लड़ा था। वह नोएडा में सपा का बड़ा ब्राह्मण चेहरा थे। उन्हें सपा का लोकसभा चुनाव में टिकट का प्रबल दावेदार माना जा रहा था। बताया जा रहा था कि इस बार सपा नोएडा से ब्राह्मण चेहरा उतारने की तैयारी में थी। लेकिन, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले सांसद ने उन्हें भाजपा में शामिल कराकर अपना बड़ा कांटा रास्ते से हटा दिया और योगेंद्र ने इस तरह अपनी तीसरी जीत के एहसान को चुका दिया।

Also Read

बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

7 Jul 2024 11:19 PM

मेरठ स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने की घोषणा : बोले-यूपी में जल्द भरे जाएंगे डॉक्टरों के खाली पड़े पद, अस्पतालों में बढ़ेंगी ये सुविधाएं 

अस्पतालों में बड़े पैमाने पर खाली पड़े डॉक्टरों के पद के बारे में डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही इसके लिए भर्ती शुरू होगी। उन्होंने ने सभी सीएमओ से खाली पद भरने के लिए जिला स्तरीय कमेटी के माध्यम से साक्षात्कार शुरू करने को कहा। और पढ़ें