बीजेपी का बड़ा फैसला : सिद्धार्थ नाथ सिंह बने आंध्र प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी, इन नेताओं को भी मिली कमान

सिद्धार्थ नाथ सिंह बने आंध्र प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी, इन नेताओं को भी मिली कमान
UPT | पूर्व मंत्री को सिद्धार्थ नाथ सिंह

Mar 21, 2024 14:41

यूपी के पूर्व मंत्री को सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की है...

Mar 21, 2024 14:41

Noida News : भाजपा का बड़ा फैसला सामने आया है। यूपी के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए तीन राज्यों के चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी की घोषणा की है। राजस्थान, हरियाणा और आंध्र प्रदेश में चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी को नियुक्त किया गया है।

इन तीन राज्यों में नियुक्त चुनाव प्रभारी
उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को आंध्र प्रदेश का चुनाव सह प्रभारी बनाया गया है। अरुण सिंह आंध्र प्रदेश के चुनाव प्रभारी होंगे। हरियाणा का चुनाव प्रभारी सतीश पूनिया और सह प्रभारी सुरेंद्र सिंह नागर को बनाया गया है। राजस्थान का चुनाव प्रभारी डॉ. विनय सहस्रबुद्घे और विजया रहाटकर तथा प्रवेश वर्मा को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

कौन है पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह?
उत्‍तर प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने अपना स‍ियासी सफर बीजेपी के संगठन एबीवीपी से शुरू किया था। वर्ष 1998 में दिल्ली प्रदेश के बीजेपी युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्य समिति के सदस्य बने। वर्ष 2000 में उन्‍हें बीजेपी युवा मोर्चा में राष्ट्रीय कार्यसमिति का सदस्य और मीडिया सचिव बनाया गया। 2022 के चुनाव में भी दूसरी बार ऋचा सिंह को 29 हजार वोटों से हराकर विधायक बने लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दूसरे कार्यकाल में मंत्री बनने का अवसर नहीं मिला।

Also Read

सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

19 Sep 2024 08:42 PM

मेरठ Meerut News : सरधना पुलिस ने गाय के खुर के साथ दो बाल अपचारी सहित तीन गोकश किए गिरफ्तार

रूहासा गाँव के नवाब के गाँव में उसका आना जाना है। जिसको सभी लोग अच्छी तरह से जानते है। उसने गाँव के रामस्वरूप की गाय खोलने के लिए मुझसे कहा था और मुझे कुछ पैसों को लालच दिया... और पढ़ें