ग्रेटर नोएडा में रामलीला का भव्य आयोजन : 4 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

4 अक्टूबर से शुरू होगा मंचन, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी
UPT | ग्रेटर नोएडा में रामलीला का भव्य आयोजन

Sep 30, 2024 19:46

इस बार रामलीला में मुरादाबाद, बरेली, उत्तराखंड और अन्य स्थानों से कलाकार शामिल होंगे। कमेटी के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रावण का पुतला 65 फीट लंबा होगा, और दशहरे पर रंगीन आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा...

Sep 30, 2024 19:46

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 4 अक्टूबर से रामलीला का मंचन होने जा रहा है, जिसका आयोजन श्री रामलीला कमेटी द्वारा किया जाएगा। इस बार का रामलीला महोत्सव खास आकर्षणों से भरा होगा, जिसमें 55 फीट का धनुष प्रमुख रूप से देखने को मिलेगा। यह धनुष दशहरे के दिन 60 फीट की ऊंचाई पर जाकर खंडित होगा।

 तीन भव्य मंच और विशेष कार्यक्रम
रामलीला के आयोजन के लिए तीन दो-दो मंजिला भव्य मंच तैयार किए गए हैं। कार्यक्रम की निगरानी ड्रोन और CCTV कैमरों द्वारा की जाएगी। यह आयोजन कमेटी द्वारा साइट 4 में रामलीला मैदान में किया जाएगा। रामलीला का मंचन शाम 7:00 बजे से 10:00 बजे तक चलेगा। इसके अलावा, 3 अक्टूबर को एक विशेष कार्यक्रम "हिंडन की रफ्तार" का आयोजन किया जाएगा, जिसमें क्षेत्र के इतिहास पर विशेष प्रस्तुति दी जाएगी।



कलाकारों का योगदान और विशेष आकर्षण
इस बार रामलीला में मुरादाबाद, बरेली, उत्तराखंड और अन्य स्थानों से कलाकार शामिल होंगे। कमेटी के अध्यक्ष मनोज गर्ग ने बताया कि रावण का पुतला 65 फीट लंबा होगा, और दशहरे पर रंगीन आतिशबाजी का आयोजन भी किया जाएगा। विशेष रूप से, इस रामलीला में पद्म श्री पुरस्कार विजेता राम सुतार की मूर्तियों की प्रदर्शनी भी लगेगी, जो दर्शकों के लिए एक अलग अनुभव प्रदान करेगी।

Also Read