चुनाव के बाद पुलिस विभाग में बदलाव : गौतमबुद्ध नगर में 27 सब-इंस्पेक्टरों का तबादला, यहां बदले चौकी इंचार्ज

गौतमबुद्ध नगर में 27 सब-इंस्पेक्टरों का तबादला, यहां बदले चौकी इंचार्ज
UPT | गौतमबुद्ध नगर में पुलिस विभाग में बदलाव

Jul 02, 2024 14:36

लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 27 सब-इंस्पेक्टर और 17 पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया...

Jul 02, 2024 14:36

Greater Noida News : लोकसभा चुनाव समाप्त होते ही उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया जा रहा है। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर 27 सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) का स्थानांतरण किया गया है। इनमें से 17 पुलिस चौकियों के प्रभारियों को भी बदला गया है। इस संबंध में आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। उच्च अधिकारियों ने सभी स्थानांतरित उप-निरीक्षकों को तत्काल नई नियुक्ति स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का आदेश दिया है।



सोहनवीर सिंह को पंचशील चौकी का इंचार्ज बनाया
पुलिस मुख्यालय में तैनात एक बड़े अधिकारी ने बताया कि शिवनंदन सिंह को फेस 2 थाना क्षेत्र में स्थित सेक्टर 85 पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया। सब इंस्पेक्टर सोहनवीर सिंह को पंचशील चौकी का इंचार्ज बनाया गया है, वह अभी तक फेस 2 थाने में तैनात थे। विक्रांत पवार को सेक्टर 63 थाना क्षेत्र में स्थित एच ब्लॉक का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। अरविंद कुमार सिंह को सूरजपुर से हटाकर टीपी नगर पुलिस चौकी (फेस 2 थाना क्षेत्र) का इंचार्ज बनाया। प्रमोद कुमार को घड़ी चौखंडी का चौकी इंचार्ज बनाया गया। सचिन राठी अब ममूरा के चौकी इंचार्ज के रूप में तैनात किए गए हैं। अनिल यादव को सूरजपुर कस्बे का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। भरत सिंह को जुनपत पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। विपिन कुमार को औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी दी गई है। राहुल राठी अब कचहरी सूरजपुर चौकी इंचार्ज की जिम्मेदारी निभाएंगे।

पुलिस चौकी इंचार्ज की लिस्ट
  • शिवनंदन सिंह : सेक्टर 85 पुलिस चौकी (फेस 2 थाना क्षेत्र) के नए इंचार्ज
  • सोहनवीर सिंह : पंचशील चौकी के नए इंचार्ज (पूर्व में फेस 2 थाने में तैनात)
  • विक्रांत पवार : सेक्टर 63 थाना क्षेत्र की एच ब्लॉक चौकी के नए इंचार्ज
  • अरविंद कुमार सिंह : टीपी नगर पुलिस चौकी (फेस 2 थाना क्षेत्र) के नए इंचार्ज (सूरजपुर से स्थानांतरित)
  • प्रमोद कुमार : घड़ी चौखंडी चौकी के नए इंचार्ज
  • सचिन राठी : ममूरा चौकी के नए इंचार्ज
  • अनिल यादव : सूरजपुर कस्बा चौकी के नए इंचार्ज
  • भरत सिंह : जुनपत पुलिस चौकी के नए इंचार्ज
  • विपिन कुमार : औद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर चौकी के नए इंचार्ज
  • राहुल राठी : कचहरी सूरजपुर चौकी के नए इंचार्ज
  • ब्रह्मप्रकाश शर्मा : ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र के नए प्रभारी
  • दिनेश सोलंकी : बादलपुर थाना क्षेत्र की दुजाना पुलिस चौकी के नए इंचार्ज
  • रमेश चंद्र : गौर सिटी वन चौकी के नए इंचार्ज
  • मनोज यादव : चेरी कंट्री चौकी के नए इंचार्ज
  • राहुल कुमार : निराला स्टेट चौकी के नए इंचार्ज
  • आनंद कुमार : रोजा जलालपुर चौकी के नए प्रभारी
  • रोहित कुमार : चिपियाना चौकी के नए प्रभारी

चिपियाना पुलिस चौकी के इंचार्ज बदले
उन्होंने बताया कि ब्रह्मप्रकाश शर्मा को ईकोटेक 3 थाना क्षेत्र में स्थित औद्योगिक क्षेत्र का प्रभारी बनाया गया है। दिनेश सोलंकी को बादलपुर थाना क्षेत्र में स्थित दुजाना पुलिस चौकी का इंचार्ज बनाया गया है। रमेश चंद्र को गौर सिटी वन का चौकी इंचार्ज बनाया गया। मनोज यादव को चेरी कंट्री का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। राहुल कुमार को निराला स्टेट का चौकी इंचार्ज बनाया गया है। आनंद कुमार को रोजा जलालपुर का चौकी प्रभारी बनाया गया है। रोहित कुमार चिपियाना के चौकी प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इन सब इंस्पेक्टर का तबादला
इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रणजीत सिंह, लोकेंद्र सिंह, धनंजय सिंह, मनीष कुमार, विनीत यादव, अशोक कुमार, अनुज कुमार, विश्वजीत, उदित सिंह और पूनम बघेल का भी ट्रांसफर हुआ है। इसका आदेश सेंट्रल नोएडा डीसीपी सुनीति ने किया है। सभी ट्रांसफर सेंट्रल नोएडा जोन में हुए हैं। कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए यह आदेश जारी किया गया है।

Also Read

361 प्लॉट की स्कीम लॉन्च, किसानों को मिलेगा आरक्षण

5 Jul 2024 11:13 AM

गौतमबुद्ध नगर यमुना प्राधिकरण की नई आवासीय योजना : 361 प्लॉट की स्कीम लॉन्च, किसानों को मिलेगा आरक्षण

यमुना विकास प्राधिकरण से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यमुना प्राधिकरण ने अपनी नई आवासीय प्लॉट की स्कीम लॉन्च कर दी है। अभी 361 प्लॉट की स्कीम लॉन्च... और पढ़ें