Kunal Murder Case : बहन की शादी से पहले बुझा घर का चिराग, पिता ने रोते-रोते बताई कहानी, पुलिस से नाराज...

बहन की शादी से पहले बुझा घर का चिराग, पिता ने रोते-रोते बताई कहानी, पुलिस से नाराज...
UPT | Kunal Murder Case

May 05, 2024 16:44

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 4 दिन पहले अपहरण हुए बच्चे की रविवार को बुलंदशहर बुलंदशहर की नहर में मिली है। नोएडा पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हुई है...

May 05, 2024 16:44

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 4 दिन पहले अपहरण हुए बच्चे की रविवार को बुलंदशहर बुलंदशहर की नहर में मिली है। नोएडा पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हुई है। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के ऐच्छर से रेस्टोरेंट चलाने व्यापारी के 15 साल के बेटे कुणाल का बुधवार को अपहरण हुआ था। कुणाल शर्मा रबूपुरा के मायना गांव का रहने वाला है और एक ढाबा मालिक का बेटा है। मृतक की मां की मौत 15 साल पहले हो चुकी है। कुणाल शर्मा की बहन की शादी 10 मई को होनी थी। घर में तैयारी चल रही थी। इस सूचना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हैं। मृतक के परिजन लगातार पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।

बहन की शादी से पहले बुझा चिराग
कुणाल की लाश मिलने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता ने रोते-रोते बताया कि 10 तारीख को कुणाल की बहन की शादी थी। उससे पहले ही उनके घर का चिराग बुझ गया। पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने बेटे के लापता होने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। बच्चे की मां पहले ही दुनिया छोड़कर जा चुकी है। वहीं, कुणाल की ताई का रो-रोकर बुरा हाल है। ताई ने बच्चे की लाश के पास बैठकर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई।

यह भी पढें- Greater Noida News : बुलंदशहर में मिली लापता बच्चे की लाश, चार दिन पहले किडनैप हुआ था व्यापारी का बेटा

पुलिस कुणाल को नहीं खोज पाई
मृतक कुणाल शर्मा के पिता कृष्ण कुमार का कहना है कि  ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा के रहने वाले कृष्ण कुमार अपना रेस्टोरेंट चलाते हैं। वो बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर गांव गए हुए थे। बेटी की शादी 10 मई को होनी थी। इस दौरान 1 मई को उनके बेटे कुणाल शर्मा का रेस्टोरेंट के बाहर से अपहरण हो गया। अपहरण की शिकायत थाना बीटा 2 पुलिस को दी थी। उसे ढूंढने के लिए 10 टीमों का गठन किया था। इसके बाद भी पुलिस कुणाल को नहीं खोज पाई। आरोप है कि पुलिस ने तत्परता से मामले की जांच नहीं की, जिसके बाद कुणाल का शव बुलंदशहर के नहर से बरामद हुआ है।
'पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है'
गीता भाटी ने कहा कि 1 मई को कृष्ण कुमार के बेटे कुणाल का अपहरण हुआ था। इसके बाद पुलिस को घटना के बारे में बताया गया। पुलिस को बताया कि उन्हें किस पर शक है। लेकिन पुलिस कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति करती है। यहां तक पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी उन्होंने उपलब्ध कराई। इसके बाद शव को भी खुद ढूंढने निकल गए। उन्होंने शव को भी खुद ढूंढा है। उन्होंने कहा कि नोएडा पुलिस निकम्मी है। 
पिता पर की थी फायरिंग
परिजनों का कहना है कि इस केस में कदम-कदम पर लापरवाही बरती है। घटना के बाद परिजनों में काफी गुस्सा है। परिजनों का आरोप है कि घटना के करीब 20 दिन पहले व्यापारी कृष्ण कुमार पर भी बदमाशों ने फायरिंग की थी। लेकिन शिकायत के बाद भी पुलिस ने जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस घटना की सही से जांच नहीं की। इसके बाद व्यापारी के बेटे कुणाल का अपहरण कर हत्या कर दी गई। परिजनों का आरोप है कि नोएडा पुलिस लापरवाही बरती है।

पुलिस ने नहीं दिखाई तेजी
ग्रेटर नोएडा के बीटा-दो कोतवाली क्षेत्र में स्थित ऐच्छर सीएनजी पंप के पास से एक व्यापारी के 15 साल के बेटे कुणाल का बुधवार (1 मई 2024) दोपहर 2:45 बजे अपहरण हुआ था। दिनदहाड़े व्यापारी के बेटे का अपहरण हो गया और पुलिस को पता तक नहीं चला। व्यापारी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी, फिर भी जिले के जिम्मेदार पुलिस अधिकारी मजे से सोते रहे और इसका अंजाम अब परिजनों को भुगतना पड़ा है। अपहरण के पांच दिन बाद बच्चे की लाश अब बुलंदशहर में मिली है। पुलिस दावा रहती है कि उनके पास बेहतर सुरक्षा व्यवस्था है और तमाम सीसीटीवी फुटेज लगे हुए हैं। उसके बावजूद भी बच्चे का अपहरण होने के बाद हत्या कर दी गई।

पूरी घटना सीसीटीवी में कैद
अपहरण की पूरी घटना एक सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जहां पर गाड़ी रुकी, वहां से कुछ दूरी पर एक दिव्यांग व्यक्ति पहले से खड़ा हुआ है। गाड़ी से उतरकर एक लड़की रेस्टोरेंट तक गई। वहां पर लड़की ने पनीर और रोटी का ऑर्डर दिया। उसके बाद अन्य ऑर्डर के लिए कुणाल को अपने साथ गाड़ी की तरफ लेकर चली गई। गाड़ी में एक तरफ दिव्यांग व्यक्ति और दूसरी तरफ लड़की ने कुणाल को कवर कर लिया। बीच में कुणाल को बैठाकर गाड़ी तेजी के साथ ले गए और इस तरीके से उसका अपहरण हो गया। अब उसकी लाश मिली है।

Also Read

पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

17 Sep 2024 01:10 AM

मेरठ मेरठ हादसा : पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे इमरान मसूद को लोगों ने घेरा, कहा- कांग्रेस से हो तो आप क्या दोगे

सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ज़ाकिर कॉलोनी में पीड़ितों के परिजनों से मिलकर दुख जताया। इस दौरान वहां पर मौजूद लोगों... और पढ़ें