Greater Noida News : बुलंदशहर में मिली लापता बच्चे की लाश, चार दिन पहले किडनैप हुआ था व्यापारी का बेटा

बुलंदशहर में मिली लापता बच्चे की लाश, चार दिन पहले किडनैप हुआ था व्यापारी का बेटा
UPT | बुलंदशहर में मिली लापता बच्चे की लाश

May 05, 2024 13:43

ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के ऐच्छर से रेस्टोरेंट चलाने व्यापारी के 15 साल के बेटे कुणाल का बुधवार को अपहरण हुआ था। बच्चे की रविवार को बुलंदशहर में लाश मिली है...

May 05, 2024 13:43

Greater Noida News : उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में 4 दिन पहले अपहरण हुए बच्चे की रविवार को बुलंदशहर में लाश मिली है। नोएडा पुलिस अपराध को रोकने में नाकाम साबित हुई है। ग्रेटर नोएडा के थाना बीटा 2 क्षेत्र के ऐच्छर से रेस्टोरेंट चलाने व्यापारी के 15 साल के बेटे कुणाल का बुधवार को अपहरण हुआ था। इसके बाद से ग्रेटर नोएडा पुलिस लगातार बच्चे को ढूंढ रही थी। किडनैपिंग का एक मिनट 26 सेकेंड का वीडियो भी सामने आया था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी थी। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। रविवार को बच्चे की लाश मिलने के बाद पुलिस डिपार्टमेंट में हड़कंप मचा हुआ है। अभी बुलंदशहर पीएम हाउस पर बॉडी रखी है।

क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के बीटा दो कोतवाली क्षेत्र में व्यापारी के 15 साल के बेटे कुनाल का बुधवार दोपहर करीब  2:45 बजे अपहरण हुआ था। दिनदहाड़े व्यापारी के बेटे का अपहरण हो गया और पुलिस को पता तक नहीं चला। व्यापारी के परिजनों ने अनहोनी की आशंका जाहिर की थी, लेकिन पुलिस आराम से अपना काम कर रही थी। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी। किडनेपर आराम से बच्चे को गाड़ी में बैठाकर ले जाते दिखे और अपहरण के बाद बच्चे की हत्या कर दी गई। कुणाल की ताई का रो-रोकर हालत खराब
कुणाल की लाश मिलने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पिता ने रोते-रोते बताया कि 10 तारीख को कुणाल की बहन की शादी थी। उससे पहले ही उनके घर का चिराग बुझ गया। पिता ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उसने बेटे के लापता होने की शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी नहीं सुनी। बच्चे की मां पहले ही दुनिया छोड़कर जा चुकी है। वहीं, कुणाल की ताई का रो-रोकर बुरा हाल है। ताई ने बच्चे की लाश के पास बैठकर पुलिस को खरी-खोटी सुनाई।
जांच में जुटी पुलिस के हाथ नहीं लगा सुराग
पुलिस इस केस को कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। लेकिन पूछताछ में पुलिस के हाथ ऐसा कुछ भी नहीं लगा है जिससे बच्चे की बरामदी हो सके। पुलिस कुणाल के फ्रेंड सर्कल से भी पूछताछ कर रही थी। पुलिस के आला अधिकारी इस केस के जल्दी खुलासे लेकर हर एंगल से जांच कर रही थे।

किसान संघ से जुड़े हैं पिता
रबूपुरा के गांव मियाना निवासी भारतीय किसान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार का ऐच्छर में सीएनजी फिलिंग पंप के पास शिवा रेस्टोरेंट है। बुधवार दोपहर ढाबे से कार सवार कुछ लोगों ने उनके बेटेकुणाल को अगवा कर लिया था। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पा रहा था।

Also Read

विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

19 Sep 2024 01:26 AM

गाजियाबाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का गाज़ियाबाद दौरा : विधायक नंद किशोर गुर्जर को खास तरजीह, नाराजगी दूर करने की कोशिश

विधायक नंद किशोर गुर्जर पिछले कुछ महीनों से गाज़ियाबाद के पुलिस आयुक्त अजय मिश्रा के खिलाफ नाराज़गी जाहिर कर रहे हैं, वे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लगातार शिकायतें कर रहे हैं। और पढ़ें