ग्रेटर नोएडा में नामी रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा : खाद्य विभाग ने शुरू की जांच, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

खाद्य विभाग ने शुरू की जांच, पीड़ित ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
UPT | Symbolic Image

Aug 31, 2024 14:27

ग्रेटर नोएडा के एक नामी रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। घटना के बाद, पीड़ित ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की।

Aug 31, 2024 14:27

Short Highlights
  • रेस्टोरेंट कर्मचारियों ने घटना से झाड़ा पल्ला
  • खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण 
Greater Noida News : अगर आप भी बाहर का खाना खाते हैं तो आपके लिए सावधान करने वाली खबर है। ग्रेटर नोएडा के एक नामी रेस्टोरेंट के खाने में कीड़ा मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग को सतर्क कर दिया है। पीड़ित ने सोशल मीडिया के जरिए घटना के बारे में जानकारी दी है।  

ये है पूरा मामला 
घटना की जानकारी देते हुए वकील आदित्य भाटी ने बताया कि वे अपने कुछ दोस्तों के साथ उक्त रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे। उन्होंने डीलक्स थाली, एक्जीक्यूटिव थाली, वेज पुलाव, वेज रायता और छोले पुलाव ऑर्डर किया था। भुगतान पहले ही कर दिया गया था। परंतु जब खाना परोसा गया, तो वेज पुलाव में एक मृत कीड़ा दिखाई दिया। भाटी के अनुसार, जब उन्होंने इस मामले की शिकायत रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से की, तो उन्होंने इस घटना से पल्ला झाड़ लिया। कर्मचारियों का कहना था कि कीड़ा शायद ऊपर से गिर गया होगा और वे इस बारे में कुछ नहीं कर सकते। इस व्यवहार से नाराज होकर भाटी ने बाकी का खाना छोड़ दिया और वहां से चले आए।

खाद्य विभाग ने रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण 
इस घटना के बाद, आदित्य भाटी ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों से शिकायत की। उन्होंने रेस्टोरेंट पर ग्राहकों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के बाद, सहायक आयुक्त द्वितीय खाद्य विभाग, सर्वेश मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए एक टीम को रेस्टोरेंट भेजा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया और खाने के नमूने एकत्र किए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन नमूनों की जांच की जाएगी और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

सपने हो रहे साकार, आपके साथ हैं कर्मयोगी सरकार

18 Sep 2024 04:32 PM

गाजियाबाद CM Yogi Ghaziabad visit : सपने हो रहे साकार, आपके साथ हैं कर्मयोगी सरकार

वर्तमान में जनपद गाजियाबाद इतना बदल गया है कि आज से 10 वर्ष पूर्व जितने गाजियाबाद देखा होगा वह आज के गाजियाबाद को देखते हुए आश्चर्यचकित होगा और पढ़ें