यातायात में सुधार के लिए YEIDA की नई पहल : वृंदावन में ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात, बनेगी विशाल ओपन पार्किंग

वृंदावन में ट्रैफिक की समस्या से मिलेगी निजात, बनेगी विशाल ओपन पार्किंग
UPT | Symbolic Image

Sep 26, 2024 19:45

दावन में बढ़ते यातायात और ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए यमुना नदी के पास खादर क्षेत्र में 12 हेक्टेयर में एक विशाल ओपन पार्किंग बनाई जाएगी।

Sep 26, 2024 19:45

Short Highlights
  • ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करेगा YEIDA
  • वृंदावन शहर में ट्रैफिक का दबाव होगा कम
  • 12 हेक्टेयर में ओपन पार्किंग का निर्माण
Greater Noida News : वृंदावन में बढ़ते यातायात और ट्रैफिक जाम की समस्या को हल करने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (YEIDA) ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा के लिए यमुना नदी के पास खादर क्षेत्र में 12 हेक्टेयर में एक विशाल ओपन पार्किंग बनाई जाएगी। इससे पर्यटक और श्रद्धालु अपने वाहनों को खड़ा कर सकेंगे, जिससे वृंदावन शहर में ट्रैफिक का दबाव कम होगा और यातायात व्यवस्था में सुधार आएगा।

YEIDA की बोर्ड बैठक में परियोजना को मंजूरी
गुरुवार को यमुना प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में इस परियोजना को मंजूरी दी गई। यमुना प्राधिकरण के CEO डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस पार्किंग के निर्माण से वृंदावन की सड़कों पर होने वाले ट्रैफिक जाम में भारी कमी आएगी, और शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सकेगा।

सीएम योगी आदित्यनाथ की बैठक में चर्चा
मथुरा में 14 सितंबर को हुई एक महत्वपूर्ण बैठक में वृंदावन की ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए एक बड़ी पार्किंग सुविधा की मांग उठाई गई। इस बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और ब्रज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्रा शामिल थे। उपाध्यक्ष ने यमुना नदी पर बन रहे लोक निर्माण विभाग के नए पुल के पास पार्किंग की स्थापना का प्रस्ताव रखा, जिसका उद्देश्य शहर में प्रवेश करने वाले भारी ट्रैफिक को नियंत्रित करना और स्थानीय सड़कों पर यातायात का दबाव कम करना था।

12 हेक्टेयर में ओपन पार्किंग का निर्माण
डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि इस प्रस्ताव को सकारात्मक रूप से लिया गया और इसे बोर्ड के सामने रखा गया। बोर्ड ने इस पर मंजूरी प्रदान कर दी है, जिसके तहत यमुना प्राधिकरण नदी के खादर क्षेत्र में 12 हेक्टेयर भूमि किसानों से खरीदकर इस पर ओपन पार्किंग बनाएगा। यह पार्किंग पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण सुविधा साबित होगी, जो वृंदावन शहर में गाड़ियों के जाम की समस्या को हल करेगी। 

वृंदावन के विकास में महत्वपूर्ण कदम
इस पार्किंग सुविधा के निर्माण से वृंदावन आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बेहतर यातायात व्यवस्था का लाभ मिलेगा। यह परियोजना ब्रज क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ ही स्थानीय ट्रैफिक व्यवस्था को भी सुगम बनाएगी। इसके साथ ही, यमुना एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहनों का डायवर्जन इस पार्किंग क्षेत्र में किया जाएगा, जिससे वृंदावन के मुख्य शहर में ट्रैफ़िक का दबाव काफी कम हो जाएगा। यह परियोजना उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यटन और धार्मिक विकास योजनाओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इससे वृंदावन के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Also Read

वक्फ बिल से रूकेगा भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और अतिक्रमण

27 Sep 2024 12:13 PM

मेरठ वक्फ संपत्ति : वक्फ बिल से रूकेगा भ्रष्टाचार, कुप्रबंधन और अतिक्रमण

रिपोर्ट में किराया संग्रह रिकॉर्ड में विसंगतियों को भी इंगित किया गया और बताया गया कि कैसे यूपी में सुन्नी और शिया वक्फ बोर्ड दोनों अवैध रूप से वक्फ संपत्तियों को बेचने और स्थानांतरित करने में शामिल थे। और पढ़ें