हरियाणा चुनाव परिणाम : 'राहुल को जलेबी लग रही कड़वी', यूपी के मंत्री ने कसा तंज, फिर बताया मोदी है तो...

'राहुल को जलेबी लग रही कड़वी', यूपी के मंत्री ने कसा तंज, फिर बताया मोदी है तो...
UPT | राहुल गांधी और मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी

Oct 08, 2024 20:15

हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया...

Oct 08, 2024 20:15

Noida News : हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के बाद, उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने राहुल गांधी पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि आज राहुल गांधी और कांग्रेस के नेता जलेबी भी कड़वी लग रही होगी, क्योंकि हरियाणा की जनता ने भाजपा को विजयश्री का जनादेश देकर उसका मुंह मीठा किया है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में भाजपा ने लगाई हैट्रिक : लगातार तीसरी बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, जम्मू-कश्मीर में भगवा पर भारी पड़ी NC

चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत
हरियाणा में लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने कहा कि कांग्रेस की झूठ, अफवाह और हवा-हवाई वादों की फैक्ट्री पर जनता ने ताला जड़ दिया है। उन्होंने हरियाणा की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया है। कहा कि हरियाणा में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व पर जनमानस के अटूट विश्वास और अडिग भरोसे की विजय है।



सोशल मीडिया पर किया कटाक्ष
मंत्री नन्दी ने इस जीत पर विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए सोशल मीडिया पर किए गए अपने पोस्ट में लिखा है कि आज राहुल गांधी और कांग्रेसियों को जलेबी भी कड़वी लग रही होगी। गरीब कल्याण, महिलाओं एवं युवाओं का सशक्तिकरण, किसानों का सम्मान, आर्थिक व औद्योगिक प्रगति और विश्व में भारत का बढ़ता गौरव हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक विजय की बुनियाद बना है। हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की झूठ, अफवाह और हवा-हवाई वादों की फैक्ट्री पर ताला जड़ दिया है। फिर एक बार बता दिया है कि मोदी है तो मुमकिन है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा, जम्मू-कश्मीर में योगी आदित्यनाथ का दम : जानें क्या है उन सीटों का हाल, जहां उन्होंने किया प्रचार

हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणा में अब तक कोई भी पार्टी तीन बार सरकार नहीं बना सकी है। भाजपा ने इस चुनाव में 48 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट गई है। इंडियन नेशनल लोक दल यानी इनेलो ने 2 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीट मिली है। चुनाव में बसपा और आजाद समाज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।

Also Read