हरियाणा में भाजपा ने लगाई हैट्रिक : लगातार तीसरी बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, जम्मू-कश्मीर में भगवा पर भारी पड़ी NC

लगातार तीसरी बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड, जम्मू-कश्मीर में भगवा पर भारी पड़ी NC
UPT | हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के नतीजे घोषित

Oct 08, 2024 18:15

हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बनाया है।

Oct 08, 2024 18:15

Short Highlights
  • हरियाणा में भाजपा ने लगाई हैट्रिक
  • लगातार तीसरी बार जीतकर बनाया रिकॉर्ड
  • जम्मू-कश्मीर में भगवा पर भारी पड़ी NC
New Delhi : हरियाणा और जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हो चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा में लगातार तीसरी बार जीतकर रिकॉर्ड बनाया है। हरियाणा में अब तक कोई भी पार्टी तीन बार सरकार नहीं बना सकी है। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन ने भाजपा को चित कर दिया है।

हरियाणा में भाजपा को पूर्ण बहुमत
हरियाणा के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। भाजपा ने इस चुनाव में 48 सीटें जीती हैं, वहीं कांग्रेस 37 सीटों पर सिमट गई है। इंडियन नेशनल लोक दल यानी इनेलो ने 2 सीटें और निर्दलीय उम्मीदवारों को 3 सीट मिली है। चुनाव में बसपा और आजाद समाज पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।



दोपहर बाद पलट गया खेल
चुनाव के बाद आए सभी एग्जिट पोल हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनते दिखा रहे थे। 8 अक्टूबर की सुबह जब वोटों की गिनती शुरू हुई, तो रुझानों में कांग्रेस बहुमत के करीब थी। लेकिन दोपहर होते-होते खेल पलट गया। भाजपा ने जीत हासिल कर ली और कांग्रेस के खेमे में सन्नाटा पसर गया। बसपा एक बार फिर अपना खाता खोलने में असफल रही। जजपा और चंद्रशेखर की पार्टी का साथ जनता को पसंद नहीं आया और इनका गठबंधन भी खाता नहीं खोल पाया।

जम्मू-कश्मीर में सत्ता से दूर भाजपा
भाजपा के लिए हरियाणा जहां एक ओर खुशियां लेकर आया, वहीं जम्मू-कश्मीर के नतीजों ने निराश भी किया। जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने 42 सीटें जीती, जबकि भाजपा केवल 29 पर ही सिमट गई। वहीं कांग्रेस को महज 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा। पीडीपी को 3, जम्मू कश्मीर पीपल कॉन्फ्रेंस को 1, सीपीआईएम को 1 और आम आदमी पार्टी को 1 सीट मिली। वहीं 7 उम्मीदवार निर्दलीय जीते।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी : आगरा फोर्ट से पाकिस्तान बॉर्डर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने दिवाली पर किया खास इंतजाम

यह भी पढ़ें- लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बढ़ सकता टोल शुल्क : यूपीडा ने मांगे नए आवेदन, जानिए कितना बढ़ेगा रेट

Also Read

भाजपा ने हरियाणा चुनाव में दी जिम्मेदारी, तीसरी बार पार्टी को सत्ता में लाने में अहम रोल

8 Oct 2024 08:07 PM

नेशनल यूपी के इस रणनीतिकार ने धुरंधरों को चौंकाया : भाजपा ने हरियाणा चुनाव में दी जिम्मेदारी, तीसरी बार पार्टी को सत्ता में लाने में अहम रोल

सुरेंद्र नागर की गिनती गुर्जर बिरादरी के शीर्ष नेताओं में होती है। वह बुलंदशहर के रहने वाले हैं और गौतमबुद्ध नगर के पूर्व लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं। और पढ़ें