गौतमबुद्ध नगर सीट पर खिलेगा कमल : हैट्रिक लगाने की ओर डॉ. महेश शर्मा, 3 लाख वोटों की बढ़त बनाई...

हैट्रिक लगाने की ओर डॉ. महेश शर्मा, 3 लाख वोटों की बढ़त बनाई...
UPT | गौतमबुद्ध नगर सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा।

Jun 04, 2024 14:56

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा मजबूती के साथ अपनी जीत की पकड़ा को आगे बढ़ रहे हैं। महेश शर्मा 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं...

Jun 04, 2024 14:56

Noida News : गौतमबुद्ध नगर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा मजबूती के साथ अपनी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। फिलहाल, डॉ. महेश शर्मा 3 लाख वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि सपा प्रत्याशी महेंद्र सिंह नागर को अब तक 1,97,180और बसपा के राजेंद्र सोलंकी को अब तक 1,30,923 वोट मिले हैं। 

पहले राउंड से ही बढ़त बनाई
भाजपा प्रत्याशी डॉ. महेश शर्मा पहले राउंड से ही आगे चल रहे हैं। पहले राउंड में महेश शर्मा को 3 हजार वोटों की बढ़त मिली थी। जो अब 3 लाख के पार पहुंच गई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि इस बार महेश शर्मा सपा प्रत्याशी को 4 लाख वोटों से हराएंगे। यह भी संभव है कि इस बार डॉ. महेश यूपी में सबसे बड़ी जीत दर्ज कर इतिहास रच दें। 

सपा और बसपा प्रत्याशी खामोश
इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी डॉ. महेंद्र सिंह नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी मतगणना स्थल पर डटे हुए हैं। उन्हें उम्मीद है कि अभी कई राउंड की गिनती बाकी है। लेकिन, भाजपा प्रत्याशी की दो लाख से अधिक की बढ़त के बाद सपा और बसपा कार्यकर्ता खामोश हो गए हैं। उनका उत्साह कम होता दिख रहा है।

Also Read

मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

2 Jul 2024 09:58 PM

मेरठ Meerut News : मेरठ-पौड़ी हाईवे पर टोल प्लाजा के विरोध में भाकियू का धरना प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

पहले मेरठ-पौड़ी हाईवे को पूरी तरह से बनाया जाए उसके बाद ही टोल प्लाजा शुरू किया जाए। भारतीय किसान यूनियन ने आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को सुबह भाकियू कार्यकर्ता टोल प्लाजा पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। और पढ़ें