नोएडा में ESIC अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश : परिजन एक महीने से लगा रहे थे लिवर ट्रांसप्लांट की गुहार, जानें कैसे मिली मदद

परिजन एक महीने से लगा रहे थे लिवर ट्रांसप्लांट की गुहार, जानें कैसे मिली मदद
UPT | किसान एकता संघ और युवा क्रांति सेना के पद अधिकारियों ने लगाए नारे

Feb 10, 2024 17:28

युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया की पिछले एक महीने में अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को काफी प्रताड़ित किया जो निंदनीय है...

Feb 10, 2024 17:28

Short Highlights
  • अस्पताल प्रबंधन पर दुर्व्यवहार का आरोप
  • एसएचओ थाना 24 ने अस्पताल पहुंचकर समाप्त कराया प्रदर्शन
  • मरीज को दो दिन में रेफर कराने का दिया आश्वासन
Noida News : उत्तर प्रदेश के नोएडा में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी का मामला सामने आया है। शनिवार को सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में प्रबंधन के खिलाफ किसान एकता संघ और युवा क्रांति सेना के पद अधिकारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। लिवर ट्रांसप्लांट के लिए पिछले एक महीने से व्यक्ति अस्पताल प्रशासन से गुहार लगा रहा था। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। एसएचओ ने आकर मामले को सुलझाया और प्रदर्शन समाप्त कराया।

अस्पताल प्रशासन के पास पहुंचा मरीज
किसान एकता संघ के राष्ट्रीय संरक्षक चौधरी बाली सिंह और प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा के नेतृत्व में सेक्टर 24 स्थित ईएसआईसी अस्पताल में अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया। पिछले लगभग एक महीने से अस्पताल में लिवर फेलियर के कारण भर्ती 55 वर्षीय सी.बी थापा जीवन की दुखद और पीड़ादायक स्थिति से गुजर रहा था। डॉक्टरों ने जल्द से जल्द व्यक्ति को लिवर ट्रांसप्लांट के लिए एडवाइज किया था। आरोप है कि पिछले एक महीने से परिजन अस्पताल प्रशासन के सामने प्राइवेट निजी अस्पताल में लिवर ट्रांसप्लांट के लिए गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मरीज की हालत गंभीर हो गई। परिवार की सहायता के लिए किसान एकता संघ, युवा क्रांति सेना, जीवन अर्पण सामाजिक संस्था और हिंदू रक्षा दल ने आवाज उठाई। इस दौरान एसएचओ थाना 24 ने अस्पताल पहुंचकर प्रदर्शन समाप्त कराया और दो दिन में रेफर कराने का आश्वासन भी दिया।

गरीबों के साथ हो रहा बुरा व्यवहार
इस अवसर पर युवा क्रांति सेना के अध्यक्ष अविनाश सिंह ने बताया की पिछले एक महीने में अस्पताल प्रशासन ने परिजनों को काफी प्रताड़ित किया जो निंदनीय है। गरीब और असहाय के साथ अस्पताल का यह व्यवहार चिंताजनक है। प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद शर्मा ने कहा की अगर दो दिन में रेफर नही किया तो अस्पताल के खिलाफ महापंचायत की जाएगी और कहा कि इस दौरान मरीज के साथ अनहोनी होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करवाएंगे। इस अवसर पर अर्जुन प्रजापति, राजेश अंबावता, कमल यादव, विनीत शर्मा, अंकुर शर्मा, दीपांशु शर्मा, साधु मकवाना, रवि आदि मौजूद रहे।

Also Read

जलभराव और अंधेरे में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

6 Oct 2024 12:26 PM

गौतमबुद्ध नगर ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की लापरवाही उजागर : जलभराव और अंधेरे में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

ग्रेटर नोएडा में विकास के दावों की एक बार फिर खुल गई पोल। कैंसर से पीड़ित प्रेमवती की मृत्यु के बाद उनके परिजनों को सड़कों पर भरे पानी से होकर गुजरते हुए, शवयात्रा को श्मशान तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। और पढ़ें